छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक लगभग 84 प्रतिशत मतदाताओं तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पहुंच हो चुकी है।
.
राज्य में कुल 1 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं में से करीब एक करोड़ 78 लाख 04 हजार 726 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं।

SIR का फॉर्म वितरण करते और उसकी जानकारी देते हुए BLO
अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे
राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अभियान 4 नवंबर से शुरू हुआ है और इसमें बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
उनका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना है। इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार।
उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही
अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान मतदाताओं से मिली प्रतिक्रियाएं उत्साहजनक हैं। ग्रामीण इलाकों में भी लोग सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं।
ऑनलाइन माध्यमों से भी नाम जुड़वाने की सुविधा का व्यापक प्रचार किया जा रहा है, जिससे शहरी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ी है।
निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 5 दिसंबर तक प्रत्येक पात्र मतदाता को गणना प्रपत्र मिल जाए। इसके बाद दावे-आपत्तियों के निपटान के साथ अंतिम मतदाता सूची जनवरी 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

मतदान केंद्र स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीईओ, ईआरओ और एईआरओ मतदान केंद्र स्तर पर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों की टीम फील्ड में जाकर प्रगति की समीक्षा कर रही हैं। जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।


<
