राजनीति

SIR के विरोध में बलौदाबाजार में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

बलौदाबाजार में कांग्रेस ने सोमवार को SIR के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरें के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

इस प्रदर्शन में विधायक इंद्र साव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, जनकराम वर्मा, शकुंतला साहू सहित कई नेता शामिल थे। वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR से जुड़े फैसलों की समीक्षा की मांग की।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अब मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुन-चुनकर मतदाता बना रहे हैं, जिसके विरोध में पुतले भी फूंके गए।

पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लखेश साहू ने किया। उन्होंने SIR से जुड़े आंकड़े और जानकारी कार्यकर्ताओं के सामने रखी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

कार्यक्रम में अलग-अलग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष समेत बलौदाबाजार शहर और ग्रामीण, भाटापारा शहर और ग्रामीण, सिमगा, सुहेला, पलारी और सोनाखान ब्लॉक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button