दीपावली पर्व को समर्पित करते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान के तहत देवेंद्र नगर इलाके में निशुल्क दीया और रंगोली वितरण किया। इस सामाजिक और सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य है कि हर घर में दीपावली पर एक दीया
.
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी दी कि यह वितरण कार्यक्रम लगातार चार दिनों से चल रहा है, और संस्था का प्रयास है कि दीपावली से पूर्व हर घर तक दीयों और रंगोली का पैकेट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी ने सिंधी काउंसिल की इस पहल को एक “नेक और प्रेरणादायक कार्य” बताया और कहा कि इससे समाज में सांस्कृतिक जागरूकता भी बढ़ेगी।

स्थानीय वार्ड पार्षद कृतिका जैन ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उनके वार्ड में इस प्रकार का आयोजन हो रहा है। बड़ी संख्या में वार्डवासियों को रंगोली और दीया पैकेट वितरित किए गए। पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष सरल मोदी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सिंधी काउंसिल महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव ने बताया कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
<
