Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Showroom owner beaten up over ₹8 lakh investment dispute | 8 रुपए लाख निवेश विवाद में शोरूम संचालक को पीटा: पीड़ित को बुलाकर लोहे के पंच से किया वार, निवेश का पैसा डूबा तो की मारपीट – durg-bhilai News
Breaking News

Showroom owner beaten up over ₹8 lakh investment dispute | 8 रुपए लाख निवेश विवाद में शोरूम संचालक को पीटा: पीड़ित को बुलाकर लोहे के पंच से किया वार, निवेश का पैसा डूबा तो की मारपीट – durg-bhilai News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bhilai 3 1766668251
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bhilai 3 1766668251

भिलाई-3 में निवेश के नाम पर हुए पैसे के लेन-देन के विवाद में एक स्कूटी शोरूम संचालक के साथ सरेआम मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने निवेश में हुए नुकसान के बाद भी आरोपियों को 16 लाख रुपए चुका दिए थे, लेकिन फिर भी वे उससे लगातार पैसे की मांग क

.

23 दिसंबर की शाम पीड़ित को सिरसा गेट के पास बुलाकर आरोपियों ने उसे गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मिंटू कुमार झा ने बताया कि वह विश्वबैंक कॉलोनी, भिलाई-3 का निवासी है और दुर्ग में “माधव ऑटो मोबाइल” नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम चलाता है। लगभग एक साल पहले बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी उसका पुराना परिचित एस. शिवशेखर राव उसके शोरूम आया।

बातचीत के दौरान उसने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मिंटू से पैसे निवेश कराने की बात कही। इसके बाद, शिवशेखर के परिचित गणेश अन्ना ने 8 लाख रुपये निवेश के लिए दिए, जिन्हें मिंटू ने साहस इंफ्राटेक कंपनी, बिलासपुर में निवेश करवा दिया।

मुलाकात के बहाने बुलाकर किया हमला पीड़ित के मुताबिक 23 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे गणेश अन्ना और एस. शिवशेखर राव ने फोन कर सिरसा गेट, भिलाई-3 के पास मिलने के लिए बुलाया। रायपुर से लौटते समय वह वहां रुका। मौके पर गणेश अन्ना, शिवशेखर राव के साथ उनका एक और साथी मौजूद था। तीनों ने मिलते ही पैसों की मांग शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे।

जब पीड़ित ने शांति से बैठकर बात करने और अपने पिता को बुलाने की बात कही, तो गणेश अन्ना भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने लोहे के पंच से पीड़ित की नाक और आंख के पास वार कर दिया। इसके बाद शिवशेखर राव और अन्य व्यक्ति ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में पीड़ित मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

कुछ समय में ही बंद हो गई थी कंपनी पीड़ित के अनुसार पैसे देते समय गणेश अन्ना ने सुरक्षा के तौर पर 5-5 और 6 लाख रुपए के दो चेक, कुल 11 लाख रुपए के उसे दिए थे। कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई, जिससे पूरा निवेश डूब गया। इसके बावजूद गणेश अन्ना और शिवशेखर राव लगातार पैसों की मांग करते रहे। पीड़ित का दावा है कि उसने किस्तों में अब तक करीब 16 लाख रुपए उन्हें दे दिए, फिर भी दबाव और धमकियां बंद नहीं हुई।

अस्पताल में पहुंचे, डॉक्टरों ने एक्स-रे करने की दी सलाह घटना से पहले पीड़ित ने अपने पिता लल्लन झा को फोन कर बुलाया था। वे भाई अविनाश के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को थाने ले गए। पुलिस ने स्थिति गंभीर देख उसे शासकीय अस्पताल सुपेला भेजा। रात होने के कारण डॉक्टरों ने सिर में चोट का एक्स-रे और नाक की जांच की सलाह दी।

इसके बाद अगले दिन पीड़ित ने शासकीय अस्पताल दुर्ग में जांच कराई। मारपीट में पीड़ित की दाहिनी आंख के नीचे, नाक में, सिर के पीछे और बाएं हाथ की कोहनी के पास चोटें आई हैं।

पीड़ित का कहना है कि घटना को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075474
Views Today : 236
Views Last 7 days : 2133
Views Last 30 days : 10095
Total views : 104703
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.