बैकुंठपुर | कोटाडोल थाना पुलिस ने जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 मवेशी भी बरामद किए हैं। कोटाडोल थाना से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को पुलिस को
.
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बृजेन्द्र सिंह, राम सुहावन जायसवाल, रमेश कुमार यादव और इंद्रजीत यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 मवेशी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन मवेशियों को मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया है।
<
