कोंडागांव जिले के दो राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए किया गया है। जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से भगत राम (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) और शासकीय आदर्श आवास
.
यह कैंप आगामी 5 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में देशभर के स्वयंसेवक अपनी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रदर्शन करेंगे।

2017 से लगातार पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि कोंडागांव जिले के रासेयो स्वयंसेवक वर्ष 2017 से लगातार पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होते आ रहे हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। इन कैंपों में चयनित स्वयंसेवक आगे चलकर दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड (कर्तव्य पथ) में भाग लेते हैं और देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर प्राप्त करते हैं।
ये कर चुके हैं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
अब तक कोंडागांव जिले से बबिता, संयोगिता (आरडीसी दिल्ली), मनीषा, अजीत सिन्हा, साधना मरकाम, कविता, भूमिका नेताम, बबलू शोरी एवं दीप्ति यादव जैसे कई स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने चयनित दोनों स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
<
