![]()
.
जिले में आपातकालीन सेवा के तहत दौड़ने वाली 108 व 102 की एंबुलेंस के कंडम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में खड़ा करा दिया जा रहा है। हालांकि परिसर में सामने की ओर स्वच्छता के लिए उक्त कंडम एंबुलेंस को पीछे के हिस्से में खड़ा कराया गया था।
जहां कबाड़ चोरों ने उक्त एंबुलेंस को निशान बनाते हुए कबाड़ के साथ ही अंदर मौजूद कई पार्ट्स की चोरी कर ली। कबाड़ चोर पीछे वन विभाग के प्लांटेशन एरिया की ओर से दीवार फांदकर अस्पताल परिसर में पहुंचते और वहां एंबुलेंस के सामान निकालकर ले जा रहे थे। वर्तमान में शहर में कबाड़ का कारोबार फिर से शुरू होने के बाद से कबाड़ चोरोंे की गतिविधि अस्पताल परिसर में बढ़ गई। कबाड़ चोर नजर में आने से बचने के लिए पीछे के हिस्से में लगे सीसी कैमरे से छेड़छाड़ करने लगे तो अस्पताल प्रबंधन को उनकी गतिविधियों की जानकारी हुई। जिसके बाद अब कंडम घोषित सभी एंबुलेंस को ट्रामा सेंटर के पास सुरक्षित जगह पर खड़ा कराया जा रहा है। वहीं सुरक्षा कर्मियों को रात के समय परिसर में निगरानी तेज करने का निर्देश दिया गया है।
<
