Uncategorized

सारंगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक: 31 लोगों को काटा, 5 गंभीर

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब 31 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। पिछले 2 दिनों से कुत्ते ने शहर के 5 मोहल्लों में उत्पात मचाया है। गढ़ चौक, कुटेला, देवरपारा, प्रतापगंज और बाजार चौक के रहवासियों को कुत्ते ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया है।

घायलों में 22 पुरुष, 4 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों के हाथ-पैर और जांघ पर काफी गहरे घाव हुए हैं। इनमें 5 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों को सीरम और वैक्सीन दे दी गई है।

चर्चा है कि गांव वालों ने गुस्से में कुत्ते को मार डाला है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लोगों में अभी भी डर बना हुआ है। इस पूरी घटना में निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

पीड़ितों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। पागल कुत्ते के लोगों को काटते हुए CCTV फुटेज भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में लोग अब सड़क पर निकलते समय खास सावधानी बरत रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि अगर कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह और लोगों को अपना शिकार बना सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।

घटना के बाद शहरवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि शहर में राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO: कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button