टॉप न्यूज़

अभिनंदन महाराज बोले-हर व्यक्ति के मन में आज भी महाभारत:विदुर प्रसंग में भक्ति और समर्पण का संदेश, कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु




न्यू शांति नगर स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन विदुर प्रसंग का वर्णन किया गया। वृंदावन धाम से आए कथावाचक अभिनंदन महाराज ने महाभारत के प्रसंग के माध्यम से जीवन में अच्छे विचारों और सही निर्णय के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अच्छे और बुरे विचारों के बीच संघर्ष चलता रहता है। अच्छे विचारों को महत्व देने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। कथा के दौरान विदुर और विदुरानी के प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भक्ति में दिखावे से अधिक सच्चे प्रेम और समर्पण का महत्व है। उन्होंने बताया कि विदुरानी ने प्रेमभाव से भगवान को केले के छिलके खिला दिए और भगवान ने भी उनके भाव को स्वीकार किया। प्रसंग के दौरान कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक नजर आए। व्यास पीठ का पूजन किया कथा के दौरान मुख्य यजमान और रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पत्नी यामिनी तिवारी के साथ व्यास पीठ का पूजन-अर्चन किया। आयोजन समिति के अनुसार 4 सितंबर को कथा स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्मोत्सव के बाद बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। कथा का प्रसारण दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजन समिति ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जा रहा है। जन्माष्टमी कार्यक्रम में शहरवासियों के लिए भी शामिल होने की व्यवस्था रहेगी। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button