छत्तीसगढ़युवाराजनीतिलोकल न्यूज़

स्वच्छता के सिपाहियों ने कहा नगर सरकार से हमें नहीं मिलती रेनकोट,गम बूट दस्ताना और छुट्टी,उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने दिया आश्वासन……….अब टिकी सामान्य सभा की बैठक पर नजर

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज)। साहब हमारे उपर सारे शहर की सफाई की जिम्मेदारी है। लेकिन नगर सरकार हमें ना तो रेन कोट देती है और ना ही सिवरेज सफाई के लिए रबर के जूते और दस्ताने। हम सफाई कैसे करें? हम शहर और शहरवासियों की सेहत का ख्याल रखते हैं,लेकिन हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल कौन रखेगा? नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों अपनी समस्याएं रखते हुए,पालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव से उक्त बातें कही। जूदेव ने सफाई कर्मियों से सिटी बस टर्मिनल में पालिका के स्वच्छता कर्मियों से सौजन्य मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान कर्मियों ने जूदेव को बताया कि उन्हें बरसात के मौसम में सफाई के काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होनें बताया कि रेनकोट ना होने से बारिश होने पर उनका काम बाधित होता है। सफाईकर्मियों ने बताया कि नाली और सिवरेज की सफाई के लिए उन्हें गम बूट और दस्ताने भी उपलब्ध नहीं कराएं गए हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा बना रहता है। त्यौहार के दौरान छुट्टी ना मिलने की समस्या उठाते हुए सफाईकर्मियों ने बताया कि पहले यह सुविधा उन्हें मिलती थी। लेकिन वर्तमान में यह समाप्त कर दी गई है। इससे वे त्यौहार की खुशियां अपने परिवर के साथ नहीं बांट पा रहे हैं। इससे उन्हें पारिवारिक समस्या का सामना कर पड़ रहा है। यश प्रताप सिंह जूदेव ने सफाईकर्मियों की समस्या व मांगों को जायज बताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन समस्याओं को 24 अगस्त को होने वाले नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में रखेगें और प्रयास करेगें कि उनकी समस्या

सिटी बस टर्मिनल में नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों से चर्चा करते नगरपालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव।

का हल निकल सके। इस दौरान उपाध्यक्ष यश प्रताप ने स्वच्छता कर्मियों से आग्रह किया कि बरसात के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को गंभीरता पूर्वक लें। खास तौर पर नालियों की सफाई को ताकि शहर में जल जमाव की समस्या से ना जूझना पड़े। उन्होने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button