Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ruckus at Raipur Airport over Indigo flights…VIDEO | रायपुर से इंडिगो की दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद्द: यात्रियों ने किया हंगामा, कहा- स्टेटस अपडेट नहीं, ग्राउंड स्टाफ नहीं दे रहा क्लियर जवाब – Raipur News
Breaking News

Ruckus at Raipur Airport over Indigo flights…VIDEO | रायपुर से इंडिगो की दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद्द: यात्रियों ने किया हंगामा, कहा- स्टेटस अपडेट नहीं, ग्राउंड स्टाफ नहीं दे रहा क्लियर जवाब – Raipur News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 10 1 1764919546
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री रायपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह यात्रियों ने भारी हंगामा किया। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दोपहर की फ्लाइट अब तक उड़ान नहीं भर पाई, जिससे यात्रियों

.

यात्रियों की स्टाफ के साथ कहासुनी भी हो गई। आरोप है कि स्टाफ भी जानकारी यात्रियों को नहीं दे पा रहे हैं कि फ्लाइट कब आएगी और कब जाएगी। जिसके कारण यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। साथ ही परेशान हो रहे हैं। साथ ही यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से हालात और खराब हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज इंडिगो की दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद्द कर दी गई है। जबकि इंदौर, चेन्नई और बैंगलोर जाने वाले यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें न तो वैकल्पिक फ्लाइट दी गई और न ही आवास की व्यवस्था कराई गई। उनका कहना है कि स्टेटस अपडेट नहीं है। ग्राउंड स्टाफ भी क्लियर जवाब नहीं दे रहा है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

इंडिगो के टिकट काउंटर के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

इंडिगो के टिकट काउंटर के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

यात्रियों ने स्टाफ को घेरा, विवाद की स्थिति बनी।

यात्रियों ने स्टाफ को घेरा, विवाद की स्थिति बनी।

समय पर सूचना न देने का आरोप

दरअसल बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। लगातार हो रही देरी से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन पर समय पर सूचना न देने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि फ्लाइट स्टेटस को लेकर न तो कोई आधिकारिक अपडेट मिल रहा है और न ही ग्राउंड स्टाफ स्पष्ट जानकारी दे रहा है। इंडिगो प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के कारण कई लोग वापस लौटने को मजबूर हो गए हैं।

एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़।

एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़।

वेटिंग एरिया में बढ़ी जा रही यात्रियों की भीड़

एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली। इंडिगो काउंटर पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कई बार बहस की स्थिति भी बनी।

फिलहाल, एयरपोर्ट की स्थिति सामान्य नहीं है। यात्रियों में फ्लाइट डिले और कैंसिलेशन को लेकर आक्रोश बना हुआ है। बता दें कि फ्लाइट रद्द होने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई है। यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इंडिगो का क्रू भी परेशान हैं।

image 100 1764935562

इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर

एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना।

हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं।

………………………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

4 दिन में 1200+ फ्लाइट रद्द, सरकार बैकफुट पर: वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस; देशभर में इंडिगो पैसेंजर 4 दिनों से परेशान, मारपीट के हालात

comp 147 31764915555 1764935398

केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों से राहत दे दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर 7 दिनों में लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074323
Views Today : 829
Views Last 7 days : 5360
Views Last 30 days : 9686
Total views : 101886
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.