Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RJ Bastar Chhattisgarh Film Special Screening Cannes 2026
Breaking News

RJ Bastar Chhattisgarh Film Special Screening Cannes 2026

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 131779287397 1779296467
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘RJ बस्तर’ ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास पहचान बनाई है। कान्स में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया। भावुक कहानी और मजबूत मैसेज के कारण फिल्म को खूब पसंद किया

.

फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि इसे पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है। पंचायत फेम चंदन रॉय मुख्य भूमिका में है।

फिल्म बस्तर की एक आदिवासी लड़की की कहानी दिखाती है, जो मुश्किल हालात और साधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। कहानी में संघर्ष, हिम्मत और सपनों को पूरा करने की जिद को बेहद सरल और असरदार तरीके से दिखाया गया है।

एक्टर चंदन रॉय ने कहा कि बेहद खुशी हो रही कि हमारी फिल्म RJ बस्तर कान्स में प्रदर्शित हो रही है। ये फिल्म छत्तीसगढ़ी में बनी है। जल्द ही फिल्म आप लोगों के बीच होगी। ये फिल्म जरूर आपका दिल जीतने में कामयाब होगी।

कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।

कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।

कान्स में दर्शकों ने की जमकर तारीफ

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौजूद दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। खासकर गांव और आदिवासी जीवन के सच्चे चित्रण को लोगों ने काफी पसंद किया।

फिल्म को भारत के दूरदराज इलाकों की अनसुनी कहानियों को दुनिया के सामने लाने वाला सच्चा आईना बताया गया

फिल्म के निर्देशक मनीष माणिकपुरी ने स्क्रीनिंग से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

फिल्म के निर्देशक मनीष माणिकपुरी ने स्क्रीनिंग से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

चंदन रॉय समेत कई कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

फिल्म में ‘पंचायत’ वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म के गानों को शान, कृष्णा बेओरा और अनुराग शर्मा ने आवाज दी है।

फिल्म बस्तर के कई इलाकों और रायपुर में शूट हुई है।

फिल्म बस्तर के कई इलाकों और रायपुर में शूट हुई है।

रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

‘आरजे बस्तर’ को एक ऐसी फिल्म माना जा रहा है, जो गांव और आदिवासी युवाओं के सपनों और संघर्ष की आवाज बनकर सामने आई है। कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।

normal text quote 12 1779290798

जानिए कान्स में ‘स्पेशल स्क्रीनिंग’ का मतलब

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में किसी फिल्म की ‘स्पेशल स्क्रीनिंग’ का मतलब होता है कि उस फिल्म को फेस्टिवल के चयनित कार्यक्रम में ऑफिशियल तौर पर दिखाया जा रहा है, लेकिन वह मेन कॉम्पिटिशन में अवॉर्ड के लिए नहीं होती।

यह एक तरह का प्रतिष्ठित प्रदर्शन मंच है, जहां दुनिया भर के फिल्म क्रिटिक्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, प्रोड्यूसर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म और मीडिया मौजूद रहते हैं।

2 1779290987

एक नजर कांस के बेहतरीन इतिहास पर-

हिटलर की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुआ कांस

1938 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी, लेकिन उस समय जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर और इटली के तानाशाह मुसोलिनी अपने पसंदीदा लोगों को अवॉर्ड बांट देते थे। इनकी तानाशाही से परेशान होकर कई ज्यूरी मेंबर ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल छोड़ दिया और एक फ्री फेस्टिवल शुरू करने का फैसला किया, जिसकी लोकेशन कांस, पेरिस तय हुई।

फ्रेंच सरकार ने उसके दस्तावेजों पर साइन कर उसे ऑफिशियल कांस फिल्म फेस्टिवल घोषित कर दिया। पहला फिल्म फेस्टिवल 1-20 सितंबर 1939 को होना था। एक दिन पहले गाला नाइट रखी गई, लेकिन 1 सितंबर को फेस्टिवल शुरू हुआ तो हिटलर द्वारा पौलेंड पर हमला करने से सेरेमनी में हंगामा मच गया और सेरेमनी 10 दिनों के लिए टालनी पड़ी।

माहौल सुधरने के बदले और बिगड़ गए जब फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के बीच युद्ध का ऐलान हुआ। दूसरे विश्व युद्ध से कांस फिल्म फेस्टिवल 6 सालों तक टला था।

वर्ल्ड वॉर 2 से 6 साल के इंतजार के बाद पहली सेरेमनी 20 सितंबर- 5 अक्टूबर 1946 को हुई, जिसमें 20 देशों ने हिस्सा लिया। 1947 में मैनेजमेंट खराब होने पर महज 16 देशों ने हिस्सा लिया।

अगले साल 1948 में बजट की कमी के कारण सेरेमनी हुई ही नहीं। 1949 में फिर इवेंट मैनेजमेंट से लोग निराश हुए। 1950 में खर्च न उठा पाने पर फिर फिल्म फेस्टिवल हुआ ही नहीं। 1951 से लेकर अब तक सिर्फ कोरोना महामारी के चलते 2020 में सेरेमनी रद्द की गई थी।

image 77 1779287798
image 76 1779287762

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

पंचायत फेम ‘विकास’ शादी पर बोले-नीला ड्रम याद आता है:कहा-गांव का हूं इसलिए किरदार जी पाता हूं,फुलेरा-इलेक्शन के बाद बस्तर का इश्क दिखाएंगे

पंचायत वेब सीरीज फेम विकास यानी चंदन राय ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

पंचायत वेब सीरीज फेम विकास यानी चंदन राय ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

पंचायत वेब सीरीज के विकास यानी चंदन राय रायपुर में हैं। वे फिल्म RJ बस्तर की शूटिंग के लिए रायपुर पहुंचे हैं। अगले 2 दिन वो रायपुर में ही रहेंगे। इसके बाद आगे की शूटिंग के लिए जगदलपुर जाएंगे। शूटिंग के बीच एक्टर चंदन राय ने दैनिक भास्कर से अपने करियर, पंचायत के अगले सीजन और आगे के प्रोजेक्ट्स पर खास बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट-वेव का अलर्ट:सेंट्रल पार्ट में लू चलेगी, बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री के पार, बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

May 21, 2026

84 दिन बाद भी साईं-मंदिर चोरी का मामला नहीं सुलझा:फिल्मी स्टाइल में वारदात, 3 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

May 21, 2026

दो हफ्ते में 188 में से 85 पेड़ काटे, अब बिजली का रोड़ा

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071354
Views Today : 92
Views Last 7 days : 1823
Views Last 30 days : 4302
Total views : 93385
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.