भास्कर न्यूज | पेण्ड्रा धान खरीदी को लेकर जीपीएम जिले के किसानों की बढ़ती परेशानियों पर दैनिक भास्कर द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का असर हुआ है। 17 दिसम्बर के अंक में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शासन को तत्क
.
दैनिक भास्कर ने अपनी खबर में स्पष्ट किया था कि यदि प्रतिदिन की खरीदी सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो पिछले वर्ष की तुलना में इस साल लगभग 4.81 लाख क्विंटल कम धान की खरीदी हो पाएगी। जिले के सभी केंद्रों में लिमिट कम होने से टोकन कटने और धान खपाने में समस्या आ रही थी। किसानों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने 9 दिसम्बर को पत्र लिखकर 14 केंद्रों में 9855 क्विंटल और 12 दिसम्बर को पुनः पत्र लिखकर अन्य 6 समितियों में 3457 क्विंटल लिमिट बढ़ाने की मांग की थी। कुल मिलाकर 13312 क्विंटल की अतिरिक्त लिमिट मिलने से अब खरीदी में तेजी आएगी।
भले ही लिमिट बढ़ा दी गई है, लेकिन प्रशासन के सामने समय की कमी अब भी एक बड़ा संकट है। जिले में धान खरीदी का लक्ष्य पिछले वर्ष के मुकाबले 2 लाख क्विंटल पिछड़ चुका है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है, ऐसे में बचे हुए दिनों में पिछड़न को कवर करना और किसानों का पूरा धान खरीदना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
<
