Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Reels made in Bilaspur waving weapons, VIDEO | ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’…गाने पर हथियार लहराते बनाया VIDEO: बिलासपुर में रंगदारी दिखाने घर में घुसकर युवक पर हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस – Chhattisgarh News
Breaking News

Reels made in Bilaspur waving weapons, VIDEO | ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’…गाने पर हथियार लहराते बनाया VIDEO: बिलासपुर में रंगदारी दिखाने घर में घुसकर युवक पर हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस – Chhattisgarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 136 1765965489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


लोहे के हथियार लेकर दहशत फैलाने बनाया रील्स।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद हथियार लहराते ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर बीच सड़क पर वीडियो बनाया, फिर रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों

.

दरअसल, कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले युवक गुंडागर्दी मचाते हुए 14 दिसंबर की देर रात हंगामा करने लगे। इसी बीच अचानक रंगदारी दिखाने शुभम श्रीवास के घर में बदमाश घुस गए। गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश हथियारों से लैस थे। उन्होंने शुभम के चाचा पर हमला किया। जिससे उसके सिर, पैर और हाथ में चोटें आई।

पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात के बाद दहशत फैलाने बनाया वीडियो

घर में घुसकर हमला करने के बाद हथियारों से लैस बदमाश भाग कर सड़क पर आ गए, जहां उन्होंने पड़ावपारा काली मंदिर के पास हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया। जिसका रील्स बनाकर दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

वीडियो वायरल होते ही एक्टिव हुई पुलिस

बदमाशों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। जिसके बाद वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ तेज कर दी। पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी, तो वो फरार मिले।

इस दौरान पुलिस ने पड़ावपारा निवासी चांद खान (21) पिता बरसाती खान और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों बदमाशों से पुलिस ने दोमुंहा तबली, लोहे का पाइप, चैन स्प्रोकेट सहित अन्य घातक हथियार बरामद किया है।

आरोपियों से पुलिस ने लोहे का हथियार बरामद किया है।

आरोपियों से पुलिस ने लोहे का हथियार बरामद किया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोपियों के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात के बाद से हमलावर फरार हो गए हैं। फिलहाल, नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बाकी फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

……………………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

नशेड़ियों ने ठेलेवाले के प्राइवेट-पार्ट पर मारी लात…VIDEO:सैंडविच के पैसे मांगने पर पत्थर से फोड़ा सिर, खून की उल्टी हुई, ठेला पलटकर तोड़फोड़ की

दुर्ग जिले में एक सैंडविच बेचने वाले को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने सैंडविच ठेले को भी पलट दिया।

दुर्ग जिले में एक सैंडविच बेचने वाले को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने सैंडविच ठेले को भी पलट दिया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सैंडविच बेचने वाले को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा। सैंडविच के पैसे मांगने पर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी। पत्थर से उसका सिर भी फोड़ दिया। खून की उल्टी भी हुई। हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाठी, डंडे और मुक्कों से पीटते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075159
Views Today : 174
Views Last 7 days : 3018
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104075
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.