Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RCB vs MI Practice Match Raipur
Breaking News

RCB vs MI Practice Match Raipur

By adminMay 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 16 1778321103
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नवा रायपुर में IPL मुकाबले से पहले  मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने किया प्रैक्टिस। - Dainik Bhaskar

नवा रायपुर में IPL मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने किया प्रैक्टिस।

IPL 2026 के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस की। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई यानी कल टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा।

उससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और अपने खास पुल शॉट्स के साथ कई स्ट्रोक्स खेले। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग, रनअप और फिटनेस को लेकर स्पेशल तैयारी की। उन्होंने गेंदबाजी से पहले कई फिटनेस ड्रिल्स भी की।

ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है, ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमी कार पासेस को लेकर एप्रोच लगा रहे हैं।

पहले देखिए तस्वीरें…

जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग की।

जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग की।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अलग-अलग नेट्स में प्रैक्टिस कराया गया।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अलग-अलग नेट्स में प्रैक्टिस कराया गया।

खिलाड़ियों का वार्मअप और कैचिंग सेशन

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने करीब 18 मिनट तक कैचिंग प्रैक्टिस और वार्मअप किया। इसके बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग-अलग नेट्स में विशेष अभ्यास कराया गया।

प्रैक्टिस सेशन में टीम के सात विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तेज गेंदबाजों ने नेट्स पर अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ पर काम किया। प्रैक्टिस के दौरान कुछ खिलाड़ी मनोरंजक वीडियो शूट करते भी दिखे।

प्रैक्टिस सेशन में मुंबई इंडियंस टीम के 7 विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रैक्टिस सेशन में मुंबई इंडियंस टीम के 7 विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

जेकब बेथेल बोले- टीम का ध्यान बेहतर करने में

मुकाबले से पहले शनिवार को आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने टीम की तैयारियों, दबाव और रायपुर की परिस्थितियों को लेकर खुलकर बात की।

जैकब बेथेल ने कहा कि बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना खास अनुभव होता है और इससे अतिरिक्त दबाव नहीं बल्कि खुलकर खेलने की आजादी मिलती है।

उन्होंने रायपुर में मिले स्वागत और यहां की संस्कृति की भी तारीफ की। कहा कि अब टीम पूरी तरह मुकाबले पर फोकस कर रही है और खिलाड़ी तेजी से परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं।

पिच और मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ट्रेनिंग सेशन काफी अहम रहा। टीम ने मैदान के आकार, पिच और परिस्थितियों पर चर्चा की है, लेकिन असली समझ मैदान पर उतरने के बाद ही मिलती है।

बेथेल ने माना कि लगातार मैच नहीं खेलने पर लय हासिल करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन उनका पूरा ध्यान अगले मुकाबले में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में हर अगला मैच सबसे महत्वपूर्ण होता है और टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

कोहली का शॉट देख फैंस ने हूटिंग की।

कोहली का शॉट देख फैंस ने हूटिंग की।

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

पुलिस ने जारी किया रूट मैप

इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ अलग-अलग शहरों और जिलों से आने वाले हैं। इस दौरान जाम की स्थिति न बने और दर्शक समय पर स्टेडियम पहुंच सकें, इसके लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।

ebz79l 1778324870
2 1778324880

चार्ट से समझे स्टेडियम में कहां बैठना है

image 2026 05 08t1222273831778223584 2 1778326753

वैलिड पास पर ही एंट्री

दर्शकों से कहा गया है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचे, टिकट पर अंकित गेट नियम का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। वैलिड टिकट या पास धारकों को ही एंट्री दी जाएगी।

स्टेडियम में ये सामान ले जाने पर बैन

स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।

………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर- IPL मैच टिकट की इंस्टा पर ब्लैक मार्केटिंग: डेढ़ हजार ज्यादा मांग रहे ब्रोकर, भास्कर रिपोर्टर से कहा- एडवांस दो, ऑनलाइन टिकट भेजूंगा

ccc1778229673 1778324969

रायपुर में होने जा रहे IPL मैच की टिकट की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गई। जिसके बाद अब दलाल साढ़े 3 हजार की टिकट 4-5 हजार रुपए तक ब्लैक में बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चलती सिटी बस बनी आग का गोला, VIP चौक के पास धू-धू कर जली, बस में नहीं था एक भी अग्निशमन यंत्र

May 10, 2026

सरोना अस्पताल में गुणवत्ता पर भड़के विधायक राजेश मूणत:औचक निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों को लगाई फटकार

May 10, 2026

मुंबई में मर्डर करने वाला आरोपी रायपुर रेलवे-स्टेशन से गिरफ्तार:किडनैपिंग कर अपने ही दोस्त के कई टुकड़े किए, हावड़ा मेल से भाग रहा था

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069858
Views Today : 6
Views Last 7 days : 304
Views Last 30 days : 3355
Total views : 90912
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.