छत्तीसगढ़

रायपुर में हफ्तेभर बाद तेज बारिश, 19 सितंबर से कई जगह बढ़ेगी बारिश

शुक्रवार रात हफ्तेभर बाद रायपुर में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 19 सितंबर से कई जगह बारिश बढ़ सकती है और गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

दुर्ग के पाटन में खारून नदी में बहे 38 वर्षीय सुरेंद्र यादव का शव 17 घंटे बाद शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम देखने के बाद धमतरी लौटते समय ओदरागहन एनीकेट पर काई से बाइक फिसली थी। एक युवक बाइक पकड़कर बच गया, जबकि सुरेंद्र तेज बहाव में बह गए थे।

मौसम में बदलाव की वजह उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यह आज शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। कल शाम यहां लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और बारिश की एक्टिविटी तेज हो सकती है।

बारिश थमने से कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ा है। बिलासपुर 34.6°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.8°C दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने आज यानी 18 सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि कल यानी 19 सितंबर से बारिश का क्षेत्र और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। यानी अभी जहां छिटपुट बारिश हो रही है, वहां से आगे बढ़कर प्रदेश के ज्यादा हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक की मौसमी बारिश सामान्य से 5% कम है। पिछले 24 घंटे में भी बारिश बहुत कम रही। पेंड्रा रोड, साल्हेवारा और चांपा में सबसे ज्यादा 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी बारिश हुई।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में आज यानी 18 सितंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button