Uncategorized

रायपुर में गणेश उत्सव: 27 सितंबर तक 19 प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान शहर में बढ़ रही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।

रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख एंट्री मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही 27 सितंबर तक सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

आम लोगों की सुरक्षा और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत शहर में मध्यम, भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री के समय में व्यापक संशोधन किया है।

पुलिस के मुताबिक, गणेश प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट को देखने के लिए देर शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है।

नया ट्रैफिक आदेश 27 सितंबर 2026 तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर प्रभावी रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर 2026 से पुराने नियम दोबारा लागू हो जाएंगे।

इससे संबंधित एक अन्य खबर के अनुसार, गणेशोत्सव से पहले रायपुर में इस बार अलग-अलग थीम पर भगवान गणेश की खास मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। मूर्तिकार ग्राहकों की पसंद और उनके बताए आइडिया के अनुसार मूर्तियां बना रहे हैं।

इनमें बांस, पूजा सामग्री, मोती, दाल और धूप-अगरबत्ती जैसी चीजों से बनी मूर्तियां शामिल हैं। कुछ खास मूर्तियों को तैयार करने में तीन महीने तक का समय लगा है।

बताया गया है कि एक परिवार पिछले 30 साल से मूर्तियां बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button