Uncategorized
रायपुर में 25 करोड़ रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की पुनर्विचार याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।




