मिशन के फादर ने एयरगन से युवक पर किया फायर:गड़ासा दिखाकर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

![]()
अंबिकापुर के नमनाकला में ख्रिस्त मिलन आश्रम के ग्र्राउंड में बैठे दो युवकों को देखकर संस्था के एक फादर ने युवकों पर एयरगन से फायर किया। दोनों युवकों ने बंदूक के साथ फादर को आते देखा तो भागने की कोशिश की। एयरगन का छर्रा एक युवक को लगा है। फादर ने दोनों युवकों को गड़ासा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयरगन को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुुताबिक, नमनाकला में ख्रिस्त मिलन आश्रम के ग्राउंड में खटिकपारा निवासी आयुष सोनकर अपने साथी आजाद सोनकर के साथ बैठकर बात कर रहा था। आश्रम का यह ग्राउंड खटिक मोहल्ले से लगा हुआ है और यहां खटिकपारा मोहल्ले के बच्चे खेलते हैं। दोनों युवक पहले भी ग्राउंड में खेलने जाते रहे हैं। चर्च के फादर ने एयरगन से चलाई गोली, जान से मारने की धमकी युवकों ने बताया कि फादर को देखकर युवकों ने भागने की कोशिश की तो फादर ने उपर एयरगन से फायर कर दिया। एयरगन के छर्रे आयुष खटिक को लगे। उसके पैर एवं गले में एयरगन के छर्रे लगे हैं। मिशन के फादर ने युवकों के पास पहुंचकर गड़ासा दिखाते हुए उन्हें जाने मारने की धमकी भी दी। आयुष सोनकर ने बताया कि वे बचपन से ग्राउंड में जाते रहे हैं। ग्राउंड का आहाता टूटा हुआ है, जिसके कारण बच्चे बड़ी संख्या में खेलने के लिए जाते हैं। दोनों युवकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हिरासत में फादर, एयरगन जब्त मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने फादर को हिरासत में लिख है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। एयरगन जब्त कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी चर्च का फादर बताया गया है।
Source link




