Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rakesh Ranjan will be the new DRM of Bilaspur Railway Division. | बिलासपुर रेल-मंडल के नए DRM होंगे राकेश रंजन: ट्रेन-हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने खोईवाल को हटाया, उमेश के चार्ज नहीं लेने पर नई नियुक्ति – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Rakesh Ranjan will be the new DRM of Bilaspur Railway Division. | बिलासपुर रेल-मंडल के नए DRM होंगे राकेश रंजन: ट्रेन-हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने खोईवाल को हटाया, उमेश के चार्ज नहीं लेने पर नई नियुक्ति – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251219 wa0031 1766130209
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राकेश रंजन बने बिलासपुर रेल मंडल के नए DRM।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेन हादसे के बाद DRM राजमल खोईवाल को हटाए जाने के बाद अब पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राकेश रंजन को DRM नियुक्त किया गया है। खोईवाल की जगह पहले यहां पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सीएसई उमेश कु

.

दरअसल, कोरबा-बिलासपुर मेमू हादसे की सीआरएस रिपोर्ट आने के बाद रेलवे बोर्ड ने 11 दिसंबर को तबादला आदेश जारी किया था। इस आदेश में वर्तमान डीआरएम राजमल खोईवाल को हटा कर उनकी जगह पश्चिम रेलवे में पदस्थ सीएसई उमेश कुमार को डीआरएम नियुक्त किया था।

एक महीने पहले कोरबा-बिलासपुर मेमू रेल हादसा हुआ था।

एक महीने पहले कोरबा-बिलासपुर मेमू रेल हादसा हुआ था।

DRM की पोस्टिंग लेने उमेश कुमार ने किया इनकार

उमेश कुमार ने पारिवारिक परिस्थितियों और बेटे की पढ़ाई का हवाला देते हुए नई जिम्मेदारी संभालने में खुद को असमर्थ बताया। उन्होंने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया कि उनका बेटा वर्तमान में 10वीं कक्षा के मध्य सत्र में है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है।

ऐसे महत्वपूर्ण समय में परिवार को शिफ्ट करने से बेटे की पढ़ाई और तैयारी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी भी कार्यरत हैं, जिससे इस समय तबादला व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। बता दें कि उमेश कुमार पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सीएसई हैं। वो वर्तमान में पश्चिम रेलवे, चर्चगेट (मुंबई) में मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर (सीएसई-I) के पद पर पदस्थ हैं।

अब राकेश रंजन होंगे नए DRM

रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर रेल मंडल के DRM की नियुक्ति के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसमें पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राकेश रंजन को बिलासपुर रेल मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया है। यह आदेश रेलवे बोर्ड ने 18 दिसंबर 2025 को जारी किया है। साथ ही उमेश कुमार की नियुक्ति आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के हैं अधिकारी, अब बिलासपुर की जिम्मेदारी

रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी नए आदेश के तहत अब राकेश रंजन को बिलासपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे में एनएफ-एचएजी स्तर के आईआरएसएसई अधिकारी हैं। रेलवे प्रशासन ने संबंधित जोनल रेलवे को निर्देश दिए हैं कि पदभार ग्रहण करने की तिथि से संबंधित जानकारी रेलवे बोर्ड को भेजी जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.