रायपुर, बिलासपुर में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
बंगाल में बने मौसम सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज (14 मई) और (15 मई) को इन गतिविधियों
.
वहीं 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इससे पहले बुधवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई। बिलासपुर में भी दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ अंधड़, गरज-चमक और बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बारिश के ये तस्वीरें देखिए…

बिलासपुर में बुधवार शाम मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

रायपुर में भी बुधवार शाम को तेज बारिश हुई।

रायपुर में IPL मैच शुरू होने से पहले तेज बारिश हुई थी। बारिश के बीच स्टेडियम में दौड़कर एंट्री लेते फैंस।

रायपुर में गरज-चमक के आसार
राजधानी रायपुर में बुधवार 14 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में गरज-चमक, धूलभरी आंधी या हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले दो दिन का आउटलुक
प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

<
