दुर्ग जिले में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौसम विशेषज्ञों ने आज जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया, जबकि अधिकतम
.
दिनभर औसत तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे के आसपास दुर्ग का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा बारिश पाटन और सबसे कम धमधा में हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई मौकों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत तक बारिश का यह क्रम जारी रह सकता है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं,

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश के दर्ज आकड़े
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आसमान लगभग 85% बादलों से ढका रहा। हवा दक्षिण-पूर्व (SE) दिशा से 12.4 किमी/घंटा की रफ्तार से बही, जिसके तेज झोंके 28.2 किमी/घंटा तक पहुंचे। इस दौरान आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) करीब 83-84% दर्ज की गई, जिससे उमस का अहसास बना रहा। यूवी इंडेक्स 2 से 4 के बीच रहा, जो कम श्रेणी में आता है।
कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से 27 सितंबर तक दुर्ग जिले में कुल 877.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में पाटन तहसील में सर्वाधिक 1295.5 मिमी बारिश हुई, जबकि धमधा तहसील में सबसे कम 641.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अन्य तहसीलों में वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं: बोरी तहसील में 752.4 मिमी, अहिवारा तहसील में 838.1 मिमी, भिलाई-3 तहसील में 863.6 मिमी और दुर्ग तहसील में 871.6 मिमी वर्षा हुई।
केवल 27 सितंबर को जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दिन दुर्ग तहसील में 16.3 मिमी, धमधा तहसील में 12.4 मिमी, पाटन तहसील में 28.0 मिमी, बोरी तहसील में 22.4 मिमी, भिलाई-3 तहसील में 19.2 मिमी और अहिवारा तहसील में 5.1 मिमी वर्षा हुई।
<
