महापौर ने मोहल्लेवासियों को आश्वसन दिया कि कम से कम लोग प्रभावित होंगे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जोगीडीपा-फौजदार पारा क्षेत्र में प्रस्तावित केनाल लिंक रोड का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा पहले चरण में कई लोगों को बेदखली का नोटिस जारी किया है। ऐसे में मोहल्लेवासी नगर निगम पहुंचकर इस पर विरोध जताते हुए महाप
.
जोगीडीपा-फौजदार क्षेत्र में बनने वाले केनाल रिंग रोड के लिए तकरीबन 25-30 लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा गया है कि नजुल भूमि पर बिना अनुमति निर्माण किया गया है, जो नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 293 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
निर्माण के संबंध में कोई अनुमति पत्र हो तो निगम में जमा करे, अन्यथा अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। ऐेसे मंे काफी संख्या में जोगीडीपा क्षेत्र के महिला और पुरूष नगर निगम पहुंचे।
उनके द्वारा इसका विरोध जताते हुए महापौर जीवर्धन चौहान से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को रखा है।
ऐसे में महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि 25 लोगों को नोटिस जारी किया गया है और कम से कम लोग प्रभावित होंगे।
प्रत्येक परिवार को बेहतर ढंग से विस्थापित किया जाएगा। जिस तरह प्रगति नगर में 70 मकान टूटे और 120 को मकान दिया गया। उसी तरह सभी को विस्थापित किया जाएगा।

जोगीडीपा क्षेत्र के काफी संख्या में लोग महापौर से मिलकर समस्याओं को बताया
नोटिस में विस्थापन को लेकर कोई उल्लेख नहीं वहीं कांग्रेस ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर सवाल खड़े किया है कि नगर निगम द्वारा प्रस्तावित केनाल लिंक रोड निर्माण के लिए बेदखली का नोटिस जारी किया गया है।
जबकि नोटिस में प्रभावित रहवासियों के बेदखली पश्चात मुआवजा, पुनर्वास और व्यवस्थापन की क्या व्यवस्था होगी? इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, ना ही प्रस्तावित केनाल लिंक रोड का आकार व चौड़ाई कितनी होगी? इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस ने 8 सदस्यीय टीम गठित किया इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के सहमति से केनाल लिंक रोड मामले को लेकर 8 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
यह जांच समिति प्रस्तावित केनाल लिंक रोड स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित रहवासियों से मुलाकात कर उनकी मांग व समस्याओं का अवलोकन व जानकारी एकत्रित कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने के बाद 2 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट से जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करायेंगे।
जांच टीम में ये हैं शामिल कांग्रेस द्वारा गठित जांच समिति में नगर निगम नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रमुख सदस्यों में वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, पूर्व पार्षद व मंडल अध्यक्ष दयाराम धुर्वे, पार्षद आरिफ हुसैन, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, पूर्व पार्षद व जिला सचिव रंजना पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री सुमित मिरी शामिल हैं।
<
