Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh 12th Hindi Exam Re-conducted
Breaking News

Raigarh 12th Hindi Exam Re-conducted

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
pariksha 12th 1775813608
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


परीक्षा केंद्रों में 12वीं की परीक्षा देने जाती हुई छात्राएं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा दूसरी बार आयोजित की गई। पहले पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को जिले के 102 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में 122 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि पि

.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बोर्ड ने उसे रद्द कर दिया था। इसके बाद यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा कराई गई। इस बार परीक्षा जिले में सुबह 9 बजे शुरू हुई। पूरे जिले में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इनमें सबसे ज्यादा 22 परीक्षा केंद्र रायगढ़ विकासखंड में थे, जबकि सबसे कम 8 परीक्षा केंद्र घरघोड़ा ब्लॉक में थे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस बार 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि पिछली परीक्षा में 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस बार 7 परीक्षार्थी ज्यादा अनुपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र सामान्य था और उसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

परीक्षा केन्द्रो में जाने से पहले जांच करते हुए स्कूल की शिक्षिका

परीक्षा केन्द्रो में जाने से पहले जांच करते हुए स्कूल की शिक्षिका

नकल का कोई मामला दर्ज नहीं

परीक्षा के नोडल भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में कहीं भी नकल का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जिले में कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा को लेकर पहले से पूरी तैयारी कर ली गई थी।

परीक्षा केंद्रों में पहले ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई थीं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

ब्लॉक सेंटर टोटल कैंडिडेट्स प्रेजेंट एब्सेंट
धरमजयगढ़ 15 1414 1386 28
घरघोड़ा 8 689 675 14
खरसिया 20 1415 1388 27
लैलूंगा 13 774 763 11
पुसौर 14 1104 1099 5
रायगढ़ 22 2506 2475 31
तमनार 10 853 847 6



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने निरीक्षकों की तैनाती:वैभव तेलीबांधा, राजेश संभालेंगे शारदा चौक जोन; आठ जोन में अफसरों का तबादला

April 11, 2026

दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई:खुर्सीपार, सुपेला और नंदिनी नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 किलो गांजा, शराब के साथ नकदी जब्त

April 11, 2026

बिलासपुर में 14 सप्ताह की वैक्सीन शॉर्टेज:15 दिन से सप्लाई बंद, अधिकारी बोले- अन्य टीके लगवाएं

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066922
Views Today : 145
Views Last 7 days : 1207
Views Last 30 days : 3352
Total views : 87832
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.