Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rahul Gandhi will take class of CG Congress district presidents | CG के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास: जनवरी में ट्रेनिंग कैंप; खड़गे समेत कई एक्सपर्ट आएंगे; अगले चुनावों की रणनीति बनेगी – Raipur News
Breaking News

Rahul Gandhi will take class of CG Congress district presidents | CG के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास: जनवरी में ट्रेनिंग कैंप; खड़गे समेत कई एक्सपर्ट आएंगे; अगले चुनावों की रणनीति बनेगी – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qv1owr 1766652941
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की अगले महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी क्लास लेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम बस्तर या सरगुजा संभाग में आयोजित किया जा सकता है।

.

sur2l1 1766652956

दोनों ही क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के साथ-साथ कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यहां जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी जिलाध्यक्ष यहां रहेंगे। राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेताओं का शेड्यूल तय होने के बाद पार्टी इसके लिए दिशा–निर्देश जारी करेगी।

74cefq 1766652972

कांग्रेस के ये सीनियर लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में हो सकते है शामिल

कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल, सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन शामिल रहने का प्रस्ताव भेजा गया है।

अध्यक्षों से खुद चर्चा करेंगे राहुल गांधी

ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि, जिला अध्यक्षों से वन टू वन बातचीत भी करेंगे। जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश प्रवास पर पहुंचे थे राहुल गांधी। (फाइल)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश प्रवास पर पहुंचे थे राहुल गांधी। (फाइल)

गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं

ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण शुरू होने के एक दिन पहले जिलाध्यक्षों को पहुंचना होगा। जिलाध्यक्षों के गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं दी जाएगी।

ट्रेनिंग कैंप में जाने से पहले जिलाध्यक्षों को करनी होगी ये तैयारी

  • ट्रेनिंग कैंप में जिलाध्यक्षों को ठंड के मद्देनजर तैयारी पूरी करके जानी होगी।
  • जिस भी जिलाध्यक्ष का कोई ट्रीटमेंट चल रहा है या किसी मर्ज की दवा नियमित रुप से लेते हैं तो डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन के हिसाब से दवा अपने साथ लेकर जानी होगी।
  • प्रशिक्षण शिविर के दौरान कसरत और चलने फिरने के लिए आरामदायक और मजबूत जूते साथ लेकर आएं। अपने सामान की पहचान के लिए बैग, सूटकेस पर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखना होगा।
image 2025 12 25t142028799 1766652794



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075455
Views Today : 165
Views Last 7 days : 2062
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.