![]()
राजधानी रायपुर में PWD ब्रिज के नीचे ग्रिल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश फंसी मिली। सोमवार को स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है…
<
