गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने ग्राम बचरवार के माता चौरा स्थित बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।
.
सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उद्देश्य के लिए जिले भर में कुल 428 बूथ स्थापित किए गए हैं।पल्स पोलियो अभियान रविवार, 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा।
अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अगले दो दिनों तक मितानिनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगे।

<
