Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against railway notice in Korba | कोरबा में रेलवे नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन: मुख्य चौक पर सैकड़ों लोगों ने दिया धरना, विस्थापन और मुआवजे की मांग – Korba News
Breaking News

Protest against railway notice in Korba | कोरबा में रेलवे नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन: मुख्य चौक पर सैकड़ों लोगों ने दिया धरना, विस्थापन और मुआवजे की मांग – Korba News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
89a87ef1 d06c 43f5 8b0c fdbcfccc7275 1765870332977
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा शहर के इंदिरा नगर बस्ती में रेलवे की ओर से लगभग 250 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद रेल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। अपनी मांगों को लेकर बस्ती के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को शहर के मुख्य चौक (पवन टाकीज क

.

इससे चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे ने इंदिरा नगर बस्ती के लगभग 250 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया है। इस कार्रवाई की शुरुआत सोमवार को हुई, जब रेलवे अधिकारियों ने इन घरों पर खाली कराने के लिए निशान लगाए।

इसके विरोध में सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन परिसर का घेराव कर प्रदर्शन किया था। सोमवार के प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने मंगलवार को अपनी रणनीति बदली और शहर के मुख्य चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

सैकड़ों की संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और चौक के चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

9b0f47a5 f3fb 4946 82f4 09e25b602f6e 1765870332978

सीमांकन, मुआवजा और विस्थापन की मांग

वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों की मांग है कि वे मकान तभी खाली करेंगे जब रेलवे की ओर से पहले सही सीमांकन किया जाए और विस्थापन (Rehabilitation) की प्रक्रिया पूरी की जाए। जबकि प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि उन्हें रेलवे की ओर से तत्काल मुआवजा (Compensation) और रहने के लिए वैकल्पिक जगह या विस्थापन दिया जाए।

51d0af86 7229 4527 854e b045540d319f 1765870332977

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने बताया कि पूर्व में भी रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने पर प्रभावितों को मुआवजा राशि दी गई थी। उन्होंने मांग की कि इन परिवारों को भी मुआवजा दिया जाए और जिन घरों को हटाने का नोटिस दिया गया है, उन्हें पहले रहने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074317
Views Today : 823
Views Last 7 days : 5354
Views Last 30 days : 9680
Total views : 101880
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.