Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर के मरीजों की सुविधा बढाने प्रियवंदा सिंह जूदेव मिली झारखंड के राज्यपाल रमेशबैस से
छत्तीसगढ़

जशपुर के मरीजों की सुविधा बढाने प्रियवंदा सिंह जूदेव मिली झारखंड के राज्यपाल रमेशबैस से

By AdminMay 22, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220521 WA0040
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव शनिवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से रांची स्थित उनके सरकारी आवास पर मिलीं। मुलाकात के दौरान उन्होनें राज्यपाल का ध्यान,जशपुर सहित छत्तीसगढ़ से इलाज कराने के लिए रांची आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को होने वाली समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए,समाधान करने का अनुरोध किया। राज्यपाल को श्रीमती जूदेव ने बताया कि जशपुर से रांची नजदीक होने की वजह से रेफर होने वाले गंभीर मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचतें हैं। लेकिन कई बार मरीज और उनके साथ आए स्वजनों को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होनें बताया कि मरीजों की शिकायत रहती है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत जारी किए गए कार्ड से इलाज करने में नीजि चिकित्सा संस्थान हिला हवाला करते हैं। इसके साथ ही मरीज के स्वजनों पर नगदी राशि जमा करने के लिए दबाव डालने और इलाज के दौरान कराएं गए विभिन्न प्रकार के जांच की रिपोर्ट की मांग किए जाने के बावजूद न दिये जाने जैसी शिकायत मिलती रहती है। उन्होनें राज्यपाल को सौपें गए पत्र में इलाज के लिए रांची आने वाले गरीब तबके के लोगों के लिए रहने की व्यवस्था करने का अनुरोध भी किया है। राज्यपाल रमेश बैस ने श्रीमती जूदेव के पत्र पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अपने अधिनस्थ अधिकारियों को दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य सेवा के लिहाज से जशपुरवासियों के लिए रांची की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों से रेफर होने वाले गंभीर मरीज जान बचाने के लिए रांची की ओर दौड़ लगाते हैं। उम्मीद की जा रही है प्रियवंदा सिंह जूदेव की पहल पर राज्यपाल की कार्रवाई से जशपुरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

jashpur jashpur news jharkhand judev ramesh bais ranchi smt priya singh judev
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

057196
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1571
Views Last 30 days : 6868
Total views : 73546
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.