रायपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 से RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। एक्टर शाहरुख खान भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंच सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने शाम को बारिश की आंशका जताई है।
मैच को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है। रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचना होगा।
वाहन स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। पार्किंग फुल होने पर श्री सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा। बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

पुलिस की तरफ से जारी रूट चार्ट और पार्किंग प्लान।
दोनों टीमों ने नेट में बहाया पसीना
मुकाबले से पहले KKR और आरसीबी की टीम जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया।

रायपुर स्टेडियम में दोनों टीमों ने बहाया पसीना।

खिलाड़ियों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया।
पानी की बोतल 150 रुपए और पिज्जा 300 रुपए में बिका
इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही है। लोगों में मैच को लेकर उत्साह है, लेकिन व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 10 मई को हुए मैच में दर्शकों फ्री वाई-फाई नहीं मिला। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
इसके अलावा, 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में बेची गई। 60 का पिज्जा 300 रुपए में बेचा गया। खाने के कई आयटम्स महंगे दामों में बेचे गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मैनेजमेंट की ओर कुछ नहीं कहा गया है।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने अपना गुस्सा निकाला।

10 मई को हुए मैच के दौरान 2 पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस, सुरक्षा रही कड़ी
स्टेडियम में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दर्शकों को सीमित एरिया से ही खिलाड़ियों को देखने की अनुमति दी गई। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे प्रैक्टिस सेशन के दौरान तैनात रहे।
स्टेडियम में सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल
10 मई को पहला मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी खाने-पीने की वस्तुओं की आधिकारिक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी।
इसका फायदा उठाकर अलग-अलग वेंडर्स अपनी मनमर्जी से कीमत वसूलते नजर आए। कई दर्शकों ने कहा कि पानी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स जैसी सामान्य चीजें भी बाजार कीमत से काफी महंगी बेची जा रही थीं।
नेटवर्क फेल होने से एंट्री गेट पर मचा हड़कंप
पिछले मैच में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि, भारी भीड़ को देखते हुए अस्थायी मोबाइल टावर लगाए गए हैं, लेकिन स्टेडियम के आसपास हजारों लोगों के मोबाइल में इंटरनेट और नेटवर्क बंद हो गया।
सबसे ज्यादा परेशानी ई-टिकट लेकर पहुंचे दर्शकों को हुई। कई लोगों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लग गईं। कई जगह अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग बेहतर नेटवर्क की तलाश में स्टेडियम के बाहर इधर-उधर घूमते नजर आए।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल
मैच के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी सवालों के घेरे में रहे। बिना टिकट प्रवेश रोकने के लिए स्टेडियम के बाहर फेंसिंग और लोहे की जालियां लगाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग जालियां पार कर स्टेडियम के भीतर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही कुछ युवक तारों और बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर घुसने लगे। सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
भास्कर स्टिंग: स्टेडियम के बाहर ब्लैक में बिकी टिकट: 3000 वाली 5000 में बेची, रायपुर IPL में ब्लैक मार्केटिंग; कई फैंस को एंट्री नहीं

टिकट की ब्लैक मार्केटिंग भास्कर के कैमरे में कैद हुई।
रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस अब IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

-
पुलिस ने बाइकर्स को डंडे से पीटा, उठक-बैठक कराई, VIDEO: बिलासपुर में बदमाश-असामाजिक तत्व और तीन सवारी वालों पर एक्शन, डेढ़ महीने में 513 गिरफ्तार
0:37
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
छत्तीसगढ़ BJP कोर कमेटी में ओपी, विजय, अमर की एंट्री: रमन-बृजमोहन बैठक से नदारद, जामवाल, पवन साय की मौजूदगी में बदलाव पर मुहर
0:52
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
छत्तीसगढ़ में 50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी: 4 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 4° तक तापमान बढ़ेगा
0:53
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
<
