Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Politics heats up after CBI chargesheet in Biranpur case | बिरनपुर मामले में सीबीआई चार्जशीट के बाद सियासत गरमाई: भिलाई में बोले देवेंद्र – ये दो बच्चों की लड़ाई थी, बीजेपी ने सांप्रदायिक माहौल बनाया, अरूण साव में नैतिकता हो तो तत्काल इस्तीफा दें – durg-bhilai News
Breaking News

Politics heats up after CBI chargesheet in Biranpur case | बिरनपुर मामले में सीबीआई चार्जशीट के बाद सियासत गरमाई: भिलाई में बोले देवेंद्र – ये दो बच्चों की लड़ाई थी, बीजेपी ने सांप्रदायिक माहौल बनाया, अरूण साव में नैतिकता हो तो तत्काल इस्तीफा दें – durg-bhilai News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 05 at 65023 pm 1759670513
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 05 at 65023 pm 1759670513

रनपुर हिंसा मामले में सीबीआई की चार्जशीट आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में स्पष्ट ह

.

बीजेपी ने दिया था सांप्रदायकि रंग देवेंद्र यादव ने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट ने भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र के दावे को पूरी तरह झूठा साबित कर दिया है। सीबीआई की चार्जशीट के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरूण साव में जरा भी नैतिकता हो तो उन्हें पद से त्याग देकर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने काफी चीख-चीख कर सांप्रदायिकता के माहौल बनाए थे और राजनैतिक षडयंत्र के आरोप कांग्रेस पर लगाए थे। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और जनता से माफी मांगना चाहिए।

भड़काऊ भाषण के बाद हुई हिंसा सीबीआई चार्जशीट के बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के आरोपों पर जवाब दे रही है। देवेंद्र ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान जिस सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया था, उसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने उस समय माहौल बिगाड़ने का काम किया। तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घटनास्थल पर पहुंचकर भड़काऊ भाषण दिए, जिसके बाद वहां हिंसा हुई।

कांग्रेस सरकार ने की थी सही कार्रवाई विधायक यादव ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से यह साबित हुआ है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कार्रवाई पूरी तरह सही थी। उन्होंने बताया कि जिन्होंने अपराध किया, उन्हें गिरफ्तार किया गया। जबकि भाजपा नेताओं ने जिन लोगों को झूठे आरोपों में घेरा, उनका नाम चार्जशीट में तक नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के जो वर्तमान विधायक हैं उन्होंने जिस अंजोर यदु पर आरोप लगाया था, उसे सीबीआई ने दोषी नहीं माना। इसका मतलब भाजपा ने साजिशन कांग्रेस को बदनाम किया।

बीजेपी की इस हरकत से कांग्रेस को हुआ नुकसान देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को चुनावी टिकट देकर सहानुभूति की राजनीति की। घटना को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाकर समाज में विभाजन पैदा किया। आज सीबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि यह दो बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ मामला था, न कि कोई साजिश। बिरनपुर मामला भाजपा की सोची समझी साजिश थी।

भाजपा के इस षडयंत्र के कारण कांग्रेस को राजनैतिक रूप से नुकसान हुआ। और आज जब उनकी खुद की एजेंसी ने चार्जशीट में यह बता दिया कि इसमें कोई राजनैतिक षडयंत्र नहीं था तो अब उनको नैतिकता के आधार पर अरुण साव को अपना इस्तीफा देना चाहिए और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Kesla Power Line Danger | Chhatona Land Grab Demand Action

April 21, 2026

सड़क पर बंद हुई कार,गांजा बरामद:तीन थाना क्षेत्रों से गुजरकर महासमुंद पहुंचा था,कार स्टार्ट कर रहे युवकों पर पुलिस की पड़ी नजर तो दबोचा

April 21, 2026

अब हड़ताल से 14 दिन पहले देनी होगी सूचना, छत्तीसगढ़ में लागू होगा इंडस्ट्रियल कोड-2026, खत्म होंगे दशकों पुराने श्रम कानून

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068250
Views Today : 127
Views Last 7 days : 1099
Views Last 30 days : 4200
Total views : 89210
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.