रायपुर और नवा रायपुर के बीच चाकू की नोक पर 10 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट की रकम भी बरामद कर ली है। लूट का आरोपी कंपनी का ही कर्मचारी निकला।
.
आरोपी ने अपने भाई और एक साथी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

10 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार पकड़ा।

मंदिर हसौद और एसीसीयू की टीम लूट मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।
अब जानिए पूरा मामला
दरअसल, घटना 16 जून 2026 की है। पीड़ित अतुल अग्रवाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी विद्यासागर डहरिया मंगलवार की शाम समता कॉलोनी स्थित ऑफिस से 10 लाख रुपए नकद लेकर नया रायपुर के सेक्टर-26 जा रहा था। यह पैसा मजदूरों के पेमेंट के लिए था। जैसे ही वह सेरीखेड़ी के पास ओवरब्रिज के करीब पहुंचा, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया।
पहले उन्होंने बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन जब बैग नहीं मिला तो एक बदमाश ने चाकू दिखाकर धमकाया। डर के कारण कर्मचारी ने बाइक रोक दी, जिसके बाद आरोपी 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद मंदिर हसौद थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की। सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले गए और टेक्निकल जांच भी की गई।
जांच में पुलिस को कंपनी के ही कर्मचारी दिनेश राव पर शक हुआ। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया।
आोपी ने भाई और साथी के साथ मिलकर की बड़ी लूट
पुलिस के मुताबिक दिनेश राव 2022 से कंपनी में ऑफिस बॉय के रूप में काम करता था और उसे पैसों की आवाजाही की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि कंपनी पर कर्ज है और कैश ट्रांजैक्शन होता है। इसी जानकारी के आधार पर उसने करीब एक महीने पहले लूट की साजिश रची थी।

चाकू की नोक पर लूटा
उसने अपने भाई और एक दोस्त को इस योजना में शामिल किया। घटना वाले दिन जब कर्मचारी विद्यासागर पैसे लेकर निकला, तो दिनेश ने उसका पीछा किया और लोकेशन अपने साथियों को दी। इसके बाद दोनों ने रास्ते में चाकू दिखाकर बैग लूट लिया।
30 हजार देकर बाकी रकम अपने पास रखा
लूट के बाद तीनों अमलेश्वर में मिले, जहां दिनेश ने 10 लाख रुपए अपने भाई और साथी से ले लिए। इसमें से 30 हजार रुपए उन्हें दिए गए और बाकी 9 लाख 70 हजार रुपए खुद रख लिए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 9.70 लाख रुपए नकद, एक बर्गमैन बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कुल बरामद संपत्ति की कीमत करीब 10.80 लाख रुपए बताई गई है।
मुख्य आरोपी दिनेश राव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
<
