Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police action against cow smuggling in Jashpur | जशपुर में गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: दो पिकअप से 26 गौवंश मुक्त, तस्कर फरार, झारखंड ले जाने की थी तैयारी – Jashpur News
Breaking News

Police action against cow smuggling in Jashpur | जशपुर में गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: दो पिकअप से 26 गौवंश मुक्त, तस्कर फरार, झारखंड ले जाने की थी तैयारी – Jashpur News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4504c5cf 4c32 4b61 b335 25d3b9668697 1766061724639
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और कुनकुरी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 26 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।

.

तस्करी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। दरअसल, 6 और 17 दिसंबर की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गौवंशों को पिकअप झारखंड ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोरो घाट पर नाकेबंदी की। नाकेबंदी और कार्रवाई के लिए लोदाम, सिटी कोतवाली, रक्षित केंद्र और कुनकुरी थाने से पुलिस बल तैनात किया गया। सभी टीमों को संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए गए।

रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच दो संदिग्ध पिकअप लोरो घाट की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने वाहनों को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। एक पिकअप जशपुर की ओर भागा, जबकि दूसरा वाहन दुलदुला-चटकपुर मार्ग से कुनकुरी की ओर मुड़ गया।

d9a2be19 e641 47f1 b0fd 08e7b2536aa3 1766061724639

नाकेबंदी देखकर तेज रफ्तार में भागा पिकअप चालक

जशपुर की ओर भाग रही एक पिकअप वाहन का चालक आगे की नाकेबंदी को देखकर वाहन की रफ्तार और तेज कर भागने लगा। तेज गति के दौरान काईकछार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पिकअप से 10 गौवंश बरामद, एक की मौत

पलटी हुई पिकअप वा(JH-01-VY-7119) की तलाशी लेने पर पुलिस को त्रिपाल के नीचे 10 गोवंश रस्सियों से बेरहमीपूर्वक बंधे हुए मिले, जिनमें से एक गोवंश मृत अवस्था में पाया गया।

दूसरी पिकअप का भी पीछा, आरोपी फरार

इसी दौरान पुलिस की दूसरी टीम दुलदुला–कुनकुरी मार्ग की ओर भाग रही एक अन्य संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रही थी। कुनकुरी पुलिस ने संभावित मार्गों पर पहले से नाकेबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी ग्राम गड़ाकाटा के पास पिकअप (JH-01-FK-5521) को छोड़कर फरार हो गए।

दूसरी पिकअप से 16 गोवंश बरामद, 3 मृत

वाहन की जांच करने पर उसमें सब्जी रखने वाले कैरेट के पीछे छिपाकर 16 गोवंश पाए गए, जिनमें से 3 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। दोनों वाहनों से बरामद सभी जीवित गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम

मृत पाए गए गौवंशों का विधिवत पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया, ताकि पशु क्रूरता से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों पिकअप को विधिवत जब्त कर लिया है।

गौ तस्करों पर मामला दर्ज

फरार गौ तस्करों के खिलाफ ॉसिटी कोतवाली जशपुर और कुनकुरी थाने में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का बयान

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के मामलों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.