प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईबी ग्रुप के राजनांदगांव के जगदीशपुर स्थित एबीस फिश फीड प्लांट का शिलान्यास किया। एबीस फूड्स एंड प्रोटींस प्राइवेट लिमिटेड का यह प्लांट भारत के मत्स्य पालन क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगा।
.
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 6000 से अधिक मत्स्य पालक और व्यापारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मत्स्य किसानों से संवाद किया और उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने युवा पीढ़ी व सभी लोगों के लिए भोजन में प्रोटीन पोषण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रबंधक ने जताया आभार
आईबी ग्रुप के प्रबंधक निदेशक बहादुर अली ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्लांट प्रदेश सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं था, जिनकी नीतियों ने राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाया।
अली ने किसानों को विश्वस्तरीय फीड और तकनीकी सहयोग प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की आईबी ग्रुप की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह आधुनिक उत्पादन इकाई प्रतिदिन 600 टन (टीपीडी) की क्षमता से सुसज्जित है। यह उत्तरी भारत में मछली आहार की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथी चौधरी उपस्थित थे।
एबीस फिश फीड की ओर से फिश फीड बिज़नेस हेड डॉ. मोहम्मद आसिफ कुरैशी और कंपनी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह ऐतिहासिक कदम आने वाले समय में फिश फीड उत्पादन, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा।
<
