![]()
श्रीयोग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वावधान में मोहारा स्थित आश्रम में विशाल श्रीयोग वेदांत सेवा समिति साधक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सेवा-साधना के विषय पर चर्चा की। श्रीयोग वेदांत सेवा
.
अनिता बहन ने सम्मेलन को संबोधित करते आश्रम द्वारा संचालित सेवाकार्य की जानकारी, महत्ता व जीवन में सेवा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रत्येक साधक का कर्तव्य है कि देश, समाज व संस्कृति के कार्यों में तथा गरीब असहाय लोगो की मदद और सेवा में तत्पर रहना चाहिए। साधक सम्मेलन में राजनांदगांव जोन से संजय, बालोद से पवन, कवर्धा से कृष्णा, बेमेतरा से अनूप, दुर्ग-भिलाई मोहन ने सम्मेलन में आए साधकों को बाल संस्कार सेवा का महत्व, जप-ध्यान-साधना, सत्साहित्य का महत्व, युवाओं को ओजश्वी-तेजश्वी बनाने की कुंजी आदि के विषयों पर मार्गदर्शन किया। सत्संग में समस्त समिति प्रमुखों नोहर जंघेल, जीवन साहू, दिलीप साहू, नम्मू साहू, राजू, घनाराम साहू, भगवती वर्मा, अश्वनी निषाद, दिनुराम, रामाधीन साहू, कोमल सिंह, कमलेश गिरी गोस्वामी, गोपाल यादव, सीमा साहू सभी बाल संस्कार, युवा सेवा संघ, महिला मंडल के सेवाधारियों का विशेष सहयोग रहा ।
समितियों के सेवा कार्यों की विस्तार से दी जानकारी: आयोजन में राजनांदगांव जोन के अंतर्गत आने वाली 9 समितियों के पदाधिकारीगण साधक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। राजनांदगांव जोन प्रमुख रोहित चंद्राकर व संजय साहू ने समितियों के द्वारा किए जाने वाले सेवाकार्य के बारे में समझाया तथा आगामी सेवा कार्यों की जानकारी दी।
<
