Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Playing with the lives of school children in Bhilai | भिलाई में शराब पीकर स्कूली-बस चला रहे थे दो ड्राइवर: पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में लिया, दोनों बसों को किया जब्त – durg-bhilai News
Breaking News

Playing with the lives of school children in Bhilai | भिलाई में शराब पीकर स्कूली-बस चला रहे थे दो ड्राइवर: पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में लिया, दोनों बसों को किया जब्त – durg-bhilai News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 16 at 35734 pm 1760622778
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में स्कूली बच्चों से भरी बस के दो ड्राइवर शराब के नशे में मिले। सुरक्षा के साथ लापरवाही बरतने वाले चालकों पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बसों को जब्त कर न्यायालय भेज दिया है।

.

दरअसल, बुधवार सुबह करीब 7 बजे बोगदा पुलिया जामुल के पास यातायात पुलिस ने नागसेन स्कूल की बस (क्रमांक CG 07 E 1427) को जांच के लिए रोका। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे जो स्कूल जा रहे थे।

जांच के दौरान ड्राइवर मणिक दास पिता बिसौहा (39) का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया, जिसमें 102MG अल्कोहल पीना पाया गया। यह मात्रा कानूनी सीमा से कई गुना अधिक थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लिया। बस को जब्त किया और न्यायालय भेजा।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ की कार्रवाई, बस को किया जब्त।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ की कार्रवाई, बस को किया जब्त।

पुलिस ने जब्त किया वाहन

इसी मामले में सुबह 6:28 बजे जांच के दौरान यातायात पुलिस ने दूसरी बस (क्रमांक CG 07 CR 8511) को रोका। इस बस को दिनेश कुमार ठाकुर चला रहा था। परीक्षण में 84MG अल्कोहल सेवन पाया गया। पुलिस ने इस मामले में भी एम.वी. एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर न्यायालय भेजा।

शराबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई।

शराबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई।

स्कूली बसों की सुरक्षा को लेकर चला रहे अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, ऑपरेशन सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मासूम बच्चों की जान से सीधा खिलवाड़ है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार चला रही अभियान।

छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार चला रही अभियान।

परिजन करें निगरानी, पुलिस को दें सूचना

यातायात पुलिस ने जिले के सभी स्कूल संचालकों, अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों की नियमित जांच होती रहे। यदि कोई चालक शराब के नशे में या लापरवाही करते हुए वाहन चलाता दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। परिजनों को भी खास ध्यान रखने की जरूरत है।

आगे भी जारी रहेगी बसों की जांच

यातायात विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में भी ऐसे अचानक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। विशेष रूप से स्कूल बसों, ऑटो और वैन चालकों की जांच की जाएगी। नशे में गाड़ी चलाने, बिना फिटनेस के वाहन संचालन और सीट बेल्ट या हेलमेट उल्लंघन पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई का VIDEO:रायगढ़ में साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की

April 27, 2026

बलरामपुर थाना के सामने सरकारी क्वार्टर में चोरी:महिला अधिकारी के घर से गैस सिलेंडर पार, पुलिस जांच में जुटी

April 27, 2026

अकबर बोले-महिला आरक्षण पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही:पूर्व मंत्री ने कहा-कानून पहले ही हो चुका लागू, निंदा प्रस्ताव का कोई असर नहीं

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068942
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1012
Views Last 30 days : 4126
Total views : 89928
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.