टॉप न्यूज़

सुनसान सड़क पर मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार:डेमेज मोबाइल को मालगाड़ी में फेंका, तकनीकी जांच से पुलिस ने दबोचा; बाइक और मोबाइल जब्त




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुनसान सड़क पर युवक से 2 मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कोतरलिया मेन रोड पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने साइबर तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पक्की खोली निवासी लोकेश कुमार चंद्रा (45) ने 30 मई की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह स्कूटी से कोटमार स्थित इंडस एनर्जी कंपनी ड्यूटी जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब होने पर वह मिस्त्री का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके पास रखे दो मोबाइल छीनकर धक्का देते हुए फरार हो गए। तकनीकी जांच से मिली सफलता मामले की जांच के दौरान साइबर थाना की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने छातामुड़ा निवासी दिनेश यादव (34) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने भतीजे शुभम यादव (18) के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। मालगाड़ी में फेंक दिया मोबाइल पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, भागने के दौरान एक सैमसंग मोबाइल सड़क पर गिरकर टूट गया था। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने उसे जामगांव रेलवे ट्रैक के पास गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया। वहीं दूसरा वीवो मोबाइल अपने पास छिपाकर रखा था। मोबाइल और बाइक जब्त पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल और शुभम यादव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। SSP बोले- लुटेरों पर कार्रवाई जारी रहेगी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, जिले में लूटपाट और झपटमारी जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी जांच और सतत विवेचना के माध्यम से ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button