Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pendra recorded colder than Amarkantak | पेंड्रा में अमरकंटक से ज्यादा ठंड दर्ज: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, शीतलहर की चपेट में इलाका – Gaurela News
Breaking News

Pendra recorded colder than Amarkantak | पेंड्रा में अमरकंटक से ज्यादा ठंड दर्ज: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, शीतलहर की चपेट में इलाका – Gaurela News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
87d18c68 c47d 42c4 af1d 37ebfe5dca2e 1766283268736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पेंड्रा में आज अमरकंटक से भी अधिक ठंड दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमरकंटक में यह 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पूरा इलाका इस समय शीतलहर और कोहरे की चपेट में है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी तथा ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

पेंड्रा और इसके आसपास का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ से आ रही ठंडी हवाओं और खुले आसमान के कारण लगातार ठंड की चपेट में है। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

तड़के घना कोहरा छाने के बाद जैसे-जैसे दिन में धूप निकलती है, कोहरा छंटने लगता है। हालांकि, जमीन के करीब ठंडी हवा के टिके रहने से ठिठुरन और बढ़ जाती है।

पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद अमरकंटक में आज न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पेंड्रा में पारा इससे भी नीचे रहने के कारण यहां अधिक ठंड महसूस की गई।

देर रात से सुबह तक दृश्यता कम करने वाली कोहरे की परत बनी रही। कोहरा छंटने के बाद भी हवा में नमी और कम तापमान के कारण सर्दी की तीव्रता में वृद्धि हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई संभागों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप सुबह और शाम के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस हो रही है।

अगले दो से तीन दिनों तक पेंड्रा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे दिन में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम की सर्दी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

fc6acde1 f66b 41b7 8f56 fe9796848a74 1766283359067
feca86f4 457b 4900 9378 6d3996953f7d 1766283359066
17f6583e e759 4d57 83b8 0c4a99de0b43 1766283268736
2a30ca88 934b 4b70 859e b025cf3367f7 1766283268736



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075237
Views Today : 359
Views Last 7 days : 3203
Views Last 30 days : 10031
Total views : 104260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.