Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Parshvanath Temple Trust elections conclude in Rajnandgaon | राजनांदगांव में पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट चुनाव संपन्न: 5 नए ट्रस्टी चुने गए; भावेश बैद को सबसे ज्यादा 280 मत मिले – Rajnandgaon News
Breaking News

Parshvanath Temple Trust elections conclude in Rajnandgaon | राजनांदगांव में पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट चुनाव संपन्न: 5 नए ट्रस्टी चुने गए; भावेश बैद को सबसे ज्यादा 280 मत मिले – Rajnandgaon News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
92be7006 9ee0 4155 9901 ec21e94b316e 1766069565307
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त परिवार का पूरा पैनल विजयी रहा, जिसमें भावेश बैद, अजय सिंगी, ललित भंसाली, जीवन चंद बैद और रोशन गोलछा को ट्रस्टी चुना गया।

.

जैन बगीचा में 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ। श्वेतांबर जैन संप्रदाय के सदस्यों ने ट्रस्ट मंडल के सदस्यों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 8 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

2dbd605e d18f 4560 9faa 2afc0bc39dd1 1766069565306

भावेश बैद को सबसे ज्यादा 280 मत मिले

मतदान के बाद दोपहर 4 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। कुल 347 वोट पड़े, जिनमें से 345 वैध पाए गए और दो मतपत्र अमान्य घोषित किए गए। एक मतदाता पांच ट्रस्ट मंडल सदस्यों के लिए वोट डाल सकता था।

अंतिम मतगणना में भावेश बैद को सर्वाधिक 280 मत मिले। अजय सिंगी को 264, ललित भंसाली को 251, जीवन चंद बैद को 238 और रोशन गोलछा को 229 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, पांचों ट्रस्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने में सफल रहे।

वहीं, बिना पैनल के चुनाव लड़ रहे मनीष छाजेड़ को 200, निर्मल कोठारी को 24 और राजेश बैद को 87 वोट मिले, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

caea8113 d731 4f11 bb9e 423a50b1208f 1766069565306

जैन समाज ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

चुनाव के बाद, विजयी ट्रस्ट मंडल के पांचों सदस्यों ने श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। समाज के लोगों ने विजयी सदस्यों को बधाई दी। जैन समाज ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अब इन पांचों ट्रस्टी सदस्यों में से एक प्रमुख ट्रस्टी बनेगा, जो समाज का प्रमुख भी रहेगा। इससे पहले, मनोज बैद प्रमुख ट्रस्टी और श्री जैन श्री संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष थे। उनसे पहले, नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर) प्रमुख ट्रस्टी और जैन श्री संघ के अध्यक्ष का पद संभाल चुके थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.