कार्यक्रम स्थल पर तैयारी चल रही है।
दंतेवाड़ा जिले के गीदम से लगे हारम में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजन चलेगा। आयोजन समिति की माने तो हर दिन एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इधर, अफवाह है कि आयोजन समिति श्रद्धालुओं के लिए 700 र
.
हालांकि, इस अफवाह को आयोजकों ने गलत बताया है। आयोजक अभिलाष तिवारी ने कहा कि, शिव महापुराण में आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं से पास के लिए एक रुपए भी नहीं लिया जा रहा है। ये धार्मिक कार्यक्रम है। यहां आने वाले हर एक भक्त की एंट्री फ्री है। पूरे नगरवासियों के सहयोग से ये विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

गांव-गांव में हो रहा धर्मांतरण, शिवमय है क्षेत्र
अभिलाष तिवारी ने कहा कि, ये आदिवासी बहुल इलाका है। यहां के आदिवासी सरल और सौम्य हैं। इस क्षेत्र में बृहद स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है। हमारा ये क्षेत्र शिवमय है। बारसूर से लेकर संभलूर सभी जगह सदियों पुराना शिवजी का मंदिर है।
इसलिए हम यहां के लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ने के लिए शिव महापुराण करवा रहे हैं। जिस दिन से कार्यक्रम होने की खबर फैली तब से आस-पास गांव के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं धर्मांतरण रुके।

फैक्ट फाइल
- डोम की संख्या – 3 विशाल डोम बनाए गए हैं। हर दिन कितने लोग पहुंचेंगे- एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
- पानी की व्यवस्था – 3 बोर, 8 टैंकर के माध्यम से पानी की पूर्ति करेंगे।
- भक्तों के लिए भोजन – दिन में 2 बार निशुल्क भंडारा चलेगा।
- शौचालय की व्यवस्था – 45 अस्थाई शौचालय बनाए गए हैं, जरूरत पड़ी तो चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
- श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था – जो भक्त रुकना चाहते हैं वे डोम में ही विश्राम कर सकते हैं। कंबल समेत अन्य गर्म कपड़े वे खुद साथ लेकर आएं।
- महिलाओं के लिए व्यवस्था- कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने कृषि मंडी के पास एक सरकारी भवन है। भवन समिति की तरफ से है, व्यवस्था स्वयं की होगी।
- सुरक्षा- 400 से 500 की संख्या में जवान तैनात होंगे। महिला बल को भी तैनात किया जाएगा।
6 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा
शिव महापुराण को लेकर 6 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। शिव महापुराण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि कलश यात्रा गीदम के शीतला माता मंदिर से शुरू होगी। यहां से ये यात्रा नगर के पुराने बस स्टैंड में स्थित आशुतोष शिव मंदिर जाएगी।
जिसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए हारम पारा में आयोजन स्थल पर समाप्त होगी। जय प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि हम लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि कलश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होएं।

ये हैं आयोजन समिति के मुख्य सदस्य
विजय प्रसाद तिवारी मुख्य आयोजक हैं। अभिलाष तिवारी आयोजक हैं। वहीं जय प्रकाश सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा सचिव, कृष्णाचंद अवस्थी कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता (झल्लर) महामंत्री, जगदीश राठी मंत्री और पंचू साहू व्यवस्थापक हैं।
जानिए कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?
पंडित प्रदीप मिश्रा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले हैं। वे एक धार्मिक कथावाचक (भक्ति-कथा वाचक) हैं। विशेष रूप से शिव पुराण, भागवत और अन्य पुराणों-धार्मिक कथाओं का प्रवचन करते हैं। उनको सीहोर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में बड़े पैमाने पर लोग शामिल होते हैं।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि, इस कार्यक्रम को लेकर करीब 400 से 500 की संख्या में जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन तीनों सड़कों पर भी आउटर कार्डन में सुरक्षा व्यवस्था होगी।
अब ऐसे समझिए कहां क्या होगी व्यवस्था?
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की माने तो इस कार्यक्रम में कुल 5 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंच के पास VIP पार्किंग होगी। बीजापुर सड़क किनारे FCI गोदाम के पास, जगदलपुर-दंतेवाड़ा सड़क किनारे, और बारसूर सड़क में सोनारपारा चौक के पास मुख्य सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बारसूर सड़क से आमजनता का प्रवेश द्वार होगा, जबकि बीजापुर की सड़क किनारे से VIP प्रवेश द्वार होगा।
<
