Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Paddy trader suicide case…FIR registered after 15 days | धान व्यापारी आत्महत्या केस…15 दिन बाद FIR दर्ज: राजनांदगांव में 4 रसूखदारों पर उत्पीड़न का आरोप, सर्राफा कारोबारी भी शामिल – Rajnandgaon News
Breaking News

Paddy trader suicide case…FIR registered after 15 days | धान व्यापारी आत्महत्या केस…15 दिन बाद FIR दर्ज: राजनांदगांव में 4 रसूखदारों पर उत्पीड़न का आरोप, सर्राफा कारोबारी भी शामिल – Rajnandgaon News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a9bab48d 9fbe 4de0 a0b0 f1daad1b5b4c1764932956304 1764938045
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में 19 नवंबर को धान व्यापारी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फांसी लगाई थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में शहर के सर्राफा व्यापारी आरके ज्वेलर्स के संचालक राजेंद्र गोलछा, आढ़तिया उमेश पालीवाल और रमेश पालीवाल

.

सुसाइड नोट के अनुसार, व्यापारी ने इन लोगों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना, 5 प्रतिशत मासिक ब्याज की वसूली, गुंडों से धमकाने और अपमानित करने का आरोप लगाया था। 15 दिनों बाद इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सुरगी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामखिलावन साहू (49) ने सुसाइड कर ली थी। शुरुआत में पुलिस ने केवल मर्ग कायम किया और 5-7 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिवार ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर तत्काल केस दर्ज करने की मांग की थी।

b3662831 218d 447b a846 19b83606c902 1764932956304

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

इसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच, परिजनों-संदिग्धों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्य की जांच की। सुरगी पुलिस चौकी में राजेंद्र गोलछा, आढ़तिया उमेश पालीवाल, रमेश पालीवाल और शिव कुमार सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

रामखिलावन साहू के बेटे हरिशंकर साहू ने बताया कि पिता ने आरके ज्वेलर्स और आढ़तियों से कुछ रकम उधार ली थी। इसके बाद लगातार गुंडे भेजना, धमकियां और अपमान होता रहा। घटना वाले दिन उनके पिता बहुत परेशान थे।भतीजा ताराचंद साहू के अनुसार, चाचा ने इस बार मंडी में बड़ी मात्रा में धान बेचा था, लेकिन पैसा साहूकारों के पास अटक गया।

157188ed c983 4e41 856b a8af8ba11b6b 1764932956310

सुसाइड नोट की करवाई जा रही जांच

भतीजे ने कहा कि रकम मांगने पर उन्हें धमकियां मिलीं, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। परिवार को शुरुआती दिनों में पुलिस की निष्क्रियता के कारण लगा था कि आरोपियों को उनके रसूख के चलते संरक्षण मिल रहा है।

इस मामले में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि चार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुसाइड नोट की जांच विशेषज्ञों से करवाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074323
Views Today : 829
Views Last 7 days : 5360
Views Last 30 days : 9686
Total views : 101886
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.