Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Over 100 quintals of illegal paddy seized in Gaurela-Pendra-Marwahi district | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 100 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया: 4 मामलों में भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई; प्रशासन ने दिखाई सख्ती – Gaurela News
Breaking News

Over 100 quintals of illegal paddy seized in Gaurela-Pendra-Marwahi district | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 100 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया: 4 मामलों में भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई; प्रशासन ने दिखाई सख्ती – Gaurela News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1110ea1a 6b8b 4ce3 bec8 2a92e1ac8601 1766027687728
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2 दिन में 100 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया है। पेंड्रा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है। इसी क्रम में जांच दल ने 17 दिसंबर को तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 2

.

पेंड्रा तहसीलदार अविनाश कुजुर ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाए जा रहे 60 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया। यह कार्रवाई अवैध परिवहन के खिलाफ की गई। वहीं, ग्राम अंजनी में भी करीब 52 क्विंटल धान पकड़ाया जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है।

0d0571d8 9345 41f8 ad4a 03f9d5758c32 1766027687727

निरीक्षण के बाद की गई कार्रवाई

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की उपस्थिति में राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने बांधामुड़ा निवासी विवेक गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।

यहां कृषक विजय कुमार अग्रवाल द्वारा लाए गए 120 बोरी धान को मंडी अनुज्ञा और संबंधित दस्तावेजों के अभाव में जब्त किया गया। जब्त धान को मेसर्स विवेक गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है और मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

78d4ecde 989c 4062 b316 1366a135bc91 1766027687727

वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने धान जब्त

इसी प्रकार, जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल और मंडी सचिव सृष्टि शर्मा ने ग्राम चलचली लोहरी मरवाही में व्यापारी विजय गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।

दुकान में रखे धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर लगभग 60 बोरी धान जब्त किया गया। यह धान व्यापारी विजय गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है, और इस मामले में भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp image 2025 12 19 at 091944 1 1766118966

करीब डेढ़ लाख का धान पकड़ाया

जिले में 18 दिसंबर को की गई कार्रवाई में ग्राम अंजनी में 2 पिकअप वाहन पकड़ा गया है। जिसमें लगभग 52 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार है।

यह कार्रवाई जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल प्रभारी तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल की टीम ने के पास की। गाड़ी जब्त कर गौरेला थाने में रखा गया है। बताया जा रहा यह धान मध्यप्रदेश से लाया जा रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.