Uncategorized
ऑपरेशन क्लीन: अंबिकापुर में 6 लाख की नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

अंबिकापुर के सीतापुर में आबकारी उड़नदस्ता ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की। तपेश्वरी गौड़ा मैदान के पास छह लाख की 16 हजार से अधिक नशीली दवाएं जब्त कर संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी गढ़वा से दवाएं लाकर बेचता था। मुख्य आरोपी अनमोल गुप्ता फरार है, तलाश जारी है।



