टॉप न्यूज़

नशीली दवा बेचने कर रहा था ग्राहक का इंतजार:मौके पर पहुंच गई पुलिस; 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹1 लाख कैश और कार समेत ₹8.05 लाख का माल जब्त




दुर्ग जिले की कुम्हारी पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, 1 लाख रुपए नकद, एक कार और मोबाइल समेत कुल 8.05 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी कथित तौर पर कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था और नशीली गोलियां बेचने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय मो. अनवर के रूप में हुई है। वह ग्राम परसदा में रहता है। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 20 पत्तों में रखी 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट मिली। प्रत्येक पत्ते में 50-50 गोलियां थीं। पुलिस के अनुसार इन टैबलेट का कुल वजन 110 ग्राम है, जिसे व्यावसायिक मात्रा माना गया है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1 लाख रुपए नकद, एक रियलमी मोबाइल और स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका था
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर कार को रोका। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास अल्प्राजोलम टैबलेट अवैध रूप से रखी गई थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार में नशीली गोलियां लेकर घूमता था आरोपी
जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन के जरिए नशीली गोलियां लेकर घूमता था और ग्राहक मिलने पर उनकी बिक्री करता था। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सामान में 4 लाख रुपए कीमत की अल्प्राजोलम टैबलेट, 3 लाख रुपए की स्विफ्ट डिजायर कार, 1 लाख रुपए नकद और 5 हजार रुपए कीमत का मोबाइल शामिल है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 8.05 लाख रुपए आंकी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button