Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Neemastra is made from neem leaves, garlic and ginger. | नीम पत्ती-लहसुन-अदरक से बना रहे नीमास्त्र: ​​​​​​​खुद बना रहे जैविक खाद-दवा, बीज जनित रोगों से बचाने और बेहतर अंकुरण के लिए बीजामृत का उपयोग – Chhattisgarh News
Breaking News

Neemastra is made from neem leaves, garlic and ginger. | नीम पत्ती-लहसुन-अदरक से बना रहे नीमास्त्र: ​​​​​​​खुद बना रहे जैविक खाद-दवा, बीज जनित रोगों से बचाने और बेहतर अंकुरण के लिए बीजामृत का उपयोग – Chhattisgarh News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bedram jayaswal kaverdha cg 1 1 1760711786
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्राकृतिक चीजों और देशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नवाचारों के साथ जैविक खेती की जाए तो न सिर्फ कम लागत पर अच्छी उपज हासिल की जा सकती है, बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति भी लगातार बढ़ाई जा सकती है। कवर्धा के ग्राम खैरझिटी पुराना के किसान बेदराम जायसवाल ने ऐ

.

किसान बेदराम ने बताया, पहले पुराने तरीके से ही खेती करता था, जिसमें खास बचत नहीं होती थी। फिर कृषि विज्ञान केन्द्र पर संपर्क कर प्राकृतिक खेती, आधुनिक खेती के बारे में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद मैंने रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती को तो अपनाया ही, अपने अनुभव के आधार पर नवाचार भी करता रहा।

किसान बेदराम ने बताया कि प्राकृतिक खेती से वह मुलायम और जीवंत होने लगी है।

किसान बेदराम ने बताया कि प्राकृतिक खेती से वह मुलायम और जीवंत होने लगी है।

किसान बेदराम ने बताया कि रासायनिक खेती से जहां जमीन सख्त हो जाती थी, प्राकृतिक खेती से वह मुलायम और जीवंत होने लगी। मिट्टी की संरचना बेहतर होने लगी। वर्तमान में धान, गन्ना, चना और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलें इसी विधि से उगा रहा हूं।

किसान बेदराम ने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशक के बजाय गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन, जंगल की मिट्टी और पत्तियों से तैयार देशी घोल का उपयोग करता हूं। प्राकृतिक खेती में शुरू में उत्पादन थोड़ा कम होता है लेकिन दो-तीन साल में मिट्‌टी की सेहत बेहतर होने के साथ फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में वृद्धि होने लगती है।

खेत की मिट्टी नरम रहती है, कीटों का प्रकोप घटता है और फसलें ज्यादा समय तक टिकाऊ होती हैं। किसान बेदराम ने बताया, रासायनिक खाद और कीटनाशक की जगह देसी तरीके से बनाया गया बीजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र और बायो एंजाइम का उपयोग कर रहा हूं।

बीजामृत से बीज जनित रोगों से बचाव होता है और अंकुरण मजबूत होता है। घन जीवामृत मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ाकर उसे उपजाऊ बनाता है। नीमास्त्र एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो फसलों को कीटों से सुरक्षित रखता है। इसमें नीम की पत्तियां, लहसुन, अदरक और गोमूत्र का मिश्रण होता है।

बायो एंजाइम पौधों के विकास को बढ़ावा देने और मिट्टी की संरचना सुधारने में सहायक है। किसान जायसवाल ने बताया कि अब हमारे जिले ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी बहुत से किसान मेरे खेत पर आते हैं और मुझसे खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी लेते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.