Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Naxalite carrying a bounty of Rs 1 crore killed in Odisha | ओडिशा में 1 करोड़ के इनामी सहित 6 नक्सली ढेर: इनमें 2 महिलाएं, शव-हथियार बरामद, IG बोले- इस साल 11 बड़े नक्सली लीडर मारे गए – Chhattisgarh News
Breaking News

Naxalite carrying a bounty of Rs 1 crore killed in Odisha | ओडिशा में 1 करोड़ के इनामी सहित 6 नक्सली ढेर: इनमें 2 महिलाएं, शव-हथियार बरामद, IG बोले- इस साल 11 बड़े नक्सली लीडर मारे गए – Chhattisgarh News

By adminDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s1 1766681479
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ओडिशा के कंधमाल में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सली मार गिराए हैं।

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके (69) भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और

.

सुरक्षाबलों को कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर 23 टीमों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), दो सीआरपीएफ और एक बीएसएफ टीमें शामिल थीं। यह ऑपरेशन कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया।

25 दिसंबर को अभियान के दौरान अलग-अलग लोकेशन पर माओवादियों और SOG जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई, जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद हुई है।

1 1766653108
2ab7bff0 a653 4223 9a04 922e656e9c87 1766656407

मारे गए नक्सलियों की तस्वीर देखिए…

एनकाउंटर में 1 करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके भी मारा गया।

एनकाउंटर में 1 करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके भी मारा गया।

ओडिशा के कंधमाल में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

ओडिशा के कंधमाल में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद मौके पर सर्चिंग की गई, 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के बाद मौके पर सर्चिंग की गई, 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

नक्सलियों के शव के साथ सामान भी बरामद किया गया है।

नक्सलियों के शव के साथ सामान भी बरामद किया गया है।

मारे गए नक्सलियों में 2 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

मारे गए नक्सलियों में 2 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

इस साल कुल 11 बड़े लीडर मारे गए- आईजी

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सीसी मेंबर गणेश उईके के एनकाउंटर के बारे में ओडिशा पुलिस विस्तार से जानकारी देगी। इस साल कुल 11 सेंट्रल कमेटी मेंबर और पोलित ब्यूरो मेंबर मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।

बस्तर संभाग के तहत बसवाराजू, के राम चंद्र रेड्डी, सुधाकर और कोसा की बॉडी रिकवर की गई, जबकि चलपति और बालकृष्णा गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए। वहीं पड़ोसी राज्यों में गजाला रवि, माड़वी हिड़मा, विवेक मांझी, सहदेव समेत अन्य नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर की गई है।

medium text quote 4 1766668561

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 बड़े नक्सली एनकाउंटर

3, 4 दिसंबर, 18 नक्सली मारे गए

4 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया था। 3 दिसंबर को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए।

एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

ci1kj6 1766652763
image 68 1766647563
image 67 1766647245

………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ में 9 महिला समेत 18 नक्सली ढेर:1.30 करोड़ का इनाम था, सभी के शव बरामद; 3 जवान शहीद, बीजापुर में दी श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए। DRG के 3 जवान भी शहीद हुए हैं।

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए। DRG के 3 जवान भी शहीद हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। गुरुवार को सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075494
Views Today : 353
Views Last 7 days : 2250
Views Last 30 days : 10212
Total views : 104820
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.