Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nargoda murder case: Family demands SIT probe | नरगोड़ा हत्याकांड: परिजन ने एसआईटी जांच की मांग की – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Nargoda murder case: Family demands SIT probe | नरगोड़ा हत्याकांड: परिजन ने एसआईटी जांच की मांग की – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1766074838694429d63e38d photo13
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1766074838694429d63e38d photo13

.

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सूर्यवंशी उर्फ राजू की मौत का मामला अब गहराता जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में शरीर के अंदर गंभीर चोटों और पसलियां टूटने के खुलासे के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। मृतक के पिता सनोहर लाल सूर्यवंशी ने परिजनों के साथ बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

बता दें कि राजेंद्र सूर्यवंशी पेशे से पेंटर था और चाटीडीह स्थित अनिला टावर में पत्नी के साथ रहता था। 13 जुलाई 2025 को राजेंद्र अचानक लापता हुआ। 14 जुलाई 2025 को सरकंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। और 15 जुलाई को बिलासपुर के पचरीघाट में राजेंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक के पिता का आरोप है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के समय परिजनों की आशंकाओं और बयानों को नजरअंदाज कर दिया। 6 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र की मौत डूबने से नहीं, बल्कि गंभीर आंतरिक चोटों और पसलियां टूटने के कारण हुई है।

इसके बावजूद अब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में राजेंद्र की पत्नी अनुपा सूर्यवंशी, दोस्त कुश कुमार (निवासी कछार) और आशीष सूर्यवंशी (निवासी पौंसरा) पर हत्या की साजिश में शामिल होने का संदेह जताया है। परिजनों का दावा है कि राजेंद्र के लापता होने के अगले दिन उसका मोबाइल सिम कार्ड उसके दोस्त कुश कुमार के फोन में सक्रिय पाया गया था। परिजन ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.