बिलासपुर में सूने मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी का सामान बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात, आरोपी जेल भेजा

![]()
बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। राखी मनाने गए परिवार के सूने घर में चोरी यह घटना अरपा पार इमलीभाठा शिव शक्ति चौक, सरकंडा में हुई थी। शिवशंकर जगत (40 वर्ष) और उनका परिवार 28 अगस्त को सुबह 8 बजे राखी मनाने तखतपुर गया था। अगले दिन शाम 4:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और घर से टीवी, मिक्सी, डीवीडी, बफर स्पीकर, बर्तन सहित घरेलू सामान गायब था। शिवशंकर जगत ने सरकंडा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने एक टीम बनाई और संदिग्धों व चोरी के सामान की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमलीभाठा सरकंडा का रहने वाला शनी राव चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद किया पुलिस ने शनी राव की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। चोर ने यह सामान बोरी में भरकर झाड़ियों के बीच छिपा रखा था। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने गवाहों के सामने आरोपी शनी राव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की लत के कारण उसने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी बोरी बरामद की। इसमें चोरी का पूरा सामान मिला। पुलिस ने टीवी, दो मिक्सी, डीवीडी, छोटा बफर, बड़ा बफर और पीतल की थाली समेत अन्य सामान जब्त किया है।
Source link




