Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mother dies after drinking too much alcohol…daughter suffers heart attack | मां की ज्यादा शराब पीने से मौत…बेटी को हार्ट-अटैक आया: रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मिली थी लाश, 3 महीने बाद विसरा-रिपोर्ट में खुलासा – Chhattisgarh News
Breaking News

Mother dies after drinking too much alcohol…daughter suffers heart attack | मां की ज्यादा शराब पीने से मौत…बेटी को हार्ट-अटैक आया: रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मिली थी लाश, 3 महीने बाद विसरा-रिपोर्ट में खुलासा – Chhattisgarh News

By adminNovember 14, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs1817548076651763039814 1763052475
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की लाश घर में पड़ी हुई मिली थी।

रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब सुलझ गई है। पुलिस को विसरा रिपोर्ट में पता चला है कि मां की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई थी। जब बेटी ने मां को तड़पते हुए देखा तो उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया।

.

वह भी जमीन पर गिर गई और उसकी भी मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जिससे पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। न ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सामने आ पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का विसरा प्रिजर्व करवाया था। अब विसरा रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाने के बाद पुलिस जांच क्लोज करेगी।

मां की मौत शराब पीने से हुई थी। उसे तड़पते देख बेटी को कार्डियक अरेस्ट आ गया था।

मां की मौत शराब पीने से हुई थी। उसे तड़पते देख बेटी को कार्डियक अरेस्ट आ गया था।

अब जानिए क्या है मामला

रायपुर से लगे खरोरा के पचरी गांव के सतनामी पारा में 9 अगस्त को मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। बिंदा बाई चतुर्वेदी (55) अपने बेटे शीतल चतुर्वेदी (34) के साथ गांव के घर में रहती थी। रक्षाबंधन (9 अगस्त) के दिन सुबह करीब 11 बजे बिंदा की बेटी उषा मनहरे (40) त्योहार मनाने अपने मायके पचरी गांव आई थी।

उषा के 2 भाई 2 बहन है। शाम को उषा की बड़ी बहन का बेटा धीरज भी घर आया था। धीरज अपनी मौसी और नानी के साथ बातचीत की खाना खाया और अपने घर वापस चला गया। उस दौरान घर में मौजूद भाई शीतल नशे की हालत में सोया था।

रात करीब 8 बजे शीतल सोकर उठा और तालाब जाने के लिए घर से निकला तो उसकी मां बिंदा बाई और बहन उषा आपस में बात कर रहे थे। लेकिन शीतल तालाब नहीं जाकर आधे रास्ते से ही घर वापस आ गया। वापस घर पहुंचते ही उसने देखा कि बरामदे में मां और बहन उषा अंदर कमरे में जमीन पर गिरी थी और तड़प रही थी।

उसने फौरन पड़ोस के डॉक्टर को बुलाया। लेकिन दोनों महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया। फिर डॉक्टर ने एम्बुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी।

रायपुर के खरोरा में मां-बेटी की मौत के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

रायपुर के खरोरा में मां-बेटी की मौत के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

रात करीब 9 बजे खरोरा पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके में पहुंचकर दोनों मां-बेटी की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर मौत से कुछ मिनट पहले घर पर मौजूद शीतल चतुर्वेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उसने पूछताछ में बताया कि मां और बहन को तालाब जाने से पहले आपस में बात करते हुए देखा था। तब तक सब कुछ सामान्य था। जब तक वह वापस आया ये सब घटना हो गई।

फोरेंसिक टीम के हाथ भी थे खाली

इस मामले में 10 अगस्त को फोरेन्सिक टीम, डॉग स्क्वायर्ड, फिंगर एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को घर के भीतर कोई भी संदेहजनक चीज नहीं मिली थी। शुरुआती जांच पड़ताल में यह आशंका जताई गई की मौत जहर खाने से हुई है। लेकिन इस केस में जांच आगे बढ़ते ही जहर से मौत की थ्योरी भी गलत हो गई।

image 2025 11 13t185043526 1763039971

पुलिस को बेटे पर था शक

पुलिस ने मौत के कुछ मिनट पहले तक घर में मौजूद बेटे को हिरासत में लिया था। वहीं अंतिम शख्स था जिसने मां और बहन को अंतिम बार जीवित देखा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ में उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। जिसके बाद बयान नोट करने के बाद पुलिस ने शीतल चतुर्वेदी को कुछ घंटों में थाने से छोड़ दिया गया था।

गले की हड्डी भी सही सलामत मिली थीं

इसके अलावा दोनों लाशों के पोस्टमॉर्टम में भी मौत की कोई साफ वजह नहीं आ पाई थीं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में कोई बाहरी चोट नहीं मिली। मौत से पहले मृतकों के नाखूनों और बॉडी में किसी से संघर्ष के निशान भी नहीं मिले।

दोनों महिलाओं के गले की हड्डी भी नहीं टूटी है। जिससे गला दबाकर हत्या का शक किया जाए। PM रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि भी नहीं हुई थीं। इससे केस और उलझ गया था।

image 2025 11 13t185116818 1763040001

सुबह हुआ था भाई-बहनों का विवाद

पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक बिंदा बाई के घर में रक्षाबंधन के दिन सुबह झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पुलिस को यह भी आशंका थीं कि विवाद का इस घटना से संबंध हो सकता है। लेकिन आगे कि जांच के इससे जुड़ी कोई कड़ी नहीं मिल पाई थीं।

उस विवाद की वजह के सवाल पर पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए घर वालों को पैसे मिलने वाले थे। विवाद इसी वजह से हो रहा था। ये परिवार रोजी मजदूरी का काम करता है। परिवार का कोई सदस्य बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है।

विसरा रिपोर्ट के आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पाया।

विसरा रिपोर्ट के आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पाया।

ज्यादा शराब और हार्ट अटैक से गई जान

इस मामले में ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की कोई सबूत नहीं मिले थे। जिसके बाद हार्टअटैक के एंगल से भी जांच की जा रही थीं।

लेकिन अब विसरा रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि मां की मौत ज्यादा शराब सेवन से हुई। वहीं जब बेटी ने अपनी मां को तड़पते हुए देखा तो उसे हार्ट अटैक आ गया। मौत की वजह स्पष्ट हो गई है।

normal text quote 28 1763052343

……………………………..

इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें…

रायपुर में मिली मां-बेटी की लाश…जहर देकर मारने की आशंका: भाई को राखी बांधने आई थी, सुबह से हो रही थी लड़ाई;बेटे ने तड़पते देखा

रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली थी।

रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली है। महिला बेटी के साथ बलौदाबाजार से भाई को राखी बांधने आई थी। जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। मामला तिल्दा के खरोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.