Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mohan Bhagwat will come to Raipur on December 31 | 31 दिसंबर को रायपुर आएंगे मोहन भागवत: विशाल हिन्दू सम्मेलन में होंगे शामिल, अभनपुर के सोनपैरी गांव में होगा आयोजन; संत असंग देव होंगे मुख्य अतिथि – Chhattisgarh News
Breaking News

Mohan Bhagwat will come to Raipur on December 31 | 31 दिसंबर को रायपुर आएंगे मोहन भागवत: विशाल हिन्दू सम्मेलन में होंगे शामिल, अभनपुर के सोनपैरी गांव में होगा आयोजन; संत असंग देव होंगे मुख्य अतिथि – Chhattisgarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
copy of db temp cover eod 91753214618 1766123763
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



copy of db temp cover eod 91753214618 1766123763

रायपुर में 31 दिसंबर को विशाल हिन्दू सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय संत असंग देव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम अभनपुर ब्लॉक

.

आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना जैसे अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से संत-महात्मा, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है।

तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष फोकस

हिंदू सम्मेलन समिति ग्राम सोनपैरी के संरक्षक देवकर साहेब और सचिव प्रदीप गजेंद्र ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित सुविधा की जा रही है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी सनातनी और हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

प्रदेश में लगातार हो रहे हिंदू सम्मेलन

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया है—

  • 9 दिसंबर को विश्रामपुर के दशहरा मैदान (एसईसीएल अस्पताल के सामने) में हिंदू जनजागरण समिति ने हिंदू महासंगम आयोजित किया।
  • 12 दिसंबर को कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में आरएसएस सरकार्यवाह अतुल लिमये प्रमुख वक्ता रहे।
  • 13 दिसंबर को भानुप्रतापपुर के मानस मंच (मंगल भवन) में हुए सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रशेखर वर्मा मुख्य वक्ता रहे।
  • 31 दिसंबर को सोनपैरी में होने वाला यह हिंदू सम्मेलन प्रदेश के बड़े धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075226
Views Today : 347
Views Last 7 days : 3191
Views Last 30 days : 10019
Total views : 104248
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.